नागपुर: दो भाइयों के लिए दोस्त ही बन गया काल, एक भाई की मौत- दूसरा गंभीर जख्मी

दो भाइयों के लिए दोस्त ही बन गया काल, एक भाई की मौत- दूसरा गंभीर जख्मी
  • एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर जख्मी
  • सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज
  • चाकू छीनने के चक्कर में चाकू गाल में घुसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर. खुद की जान लेने का प्रयास करने वाले दोस्त को दो भाइयों ने बचाने का प्रयास किया, तो एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर जख्मी हो गया। खुद की जान देने का प्रयास करने वाला दोनों भाइयों के लिए काल बन गया। मृतक का नाम शुभम करवडे (25) है। मृतक शुभम का भाई मनीष करवडे (27) यह जख्मी है। हुड़केश्वर पुलिस ने आरोपी रोहित खारवे (24) के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर जख्मी , सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज

बहन लापता होने से तनाव में था : पुलिस सूत्रों के अनुसार विहिरगांव इलाके में पर्ल हेरीटेल बंगले में शुभम करवडे अपनी मां और भाई मनीष के साथ रहता था। मनीष ने पुलिस को बताया कि, शुभम का दोस्त रोहित खारवे, प्रेम नगर निवासी गत कुछ दिनों से उनके घर में रह रहा था। रोहित की छोटी बहन करीब 7 दिन से लापता है। उसने अपनी बहन की रिश्तेदारों, सहेलियों के घर तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। उसकी खोजबीन शुरू थी। बहन के नहीं मिलने से रोहित काफी तनाव में था।

बहन लापता होने के लिए खुद को दोषी मान रहा था : गत 25 जनवरी को रात वह अपने घर प्रेम नगर में गया। वहां से रात करीब 10.45 बजे वापस हमारे (मनीष व शुभम) घर लौटा। मां गांव गई हुई थी। घर में केवल मनीष और शुभम ही थे। बहन के नहीं मिलने पर रोहित का मानसिक तनाव बढ़ रहा था। बहन लापता होने के लिए वह खुद को दोषी मान रहा था। रोहित के मानसिक तनाव काे देखते हुए मनीष और उसका भाई शुभम उसे समझा रहे थे, लेकिन रोहित कुछ सुनने और समझने की स्थिति में नहीं था।

चाकू छीनने के चक्कर में चाकू गाल में घुसा : चाकू छीनने के चक्कर में मनीष के गाल में चाकू घुस गया। उधर शुभम खून से लथपथ होकर नीचे पड़ा था। शुभम की यह हालत देखक मनीष और रोहित शुभम को निजी अस्पताल में ले गए। निजी अस्पताल से शुभम को मेडिकल अस्पताल में भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान शुभम को मृत घोषित कर दिया गया। मनीष को भी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मनीष करवडे की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस ने आरोपी रोहित खारवे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

आत्महत्या करने से रोका, तो धक्का दिया, सिर दीवार से टकराया

रोहित ने खुद को समाप्त करने के लिए रसोईघर से सब्जी काटने का चाकू लाकर खुद को मारने का प्रयास करने लगा। यह देख मनीष और शुभम उसे रोकने की कोशिश करने लगे। इस दौरान रोहित ने शुभम को जोरदार धक्का दिया, जिससे शुभम का सिर दीवार से जाकर टकराया। सिर में गंभीर चोट लगी। इसके बाद भी रोहित खुद की जान लेने की कोशिश कर रहा था। मनीष ने उसे रोकने का प्रयास किया।

Created On :   28 Jan 2024 12:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story