हत्या: दिनदहाड़े वारदात , आपसी रंजिश के चलते युवक को दौड़ा - दौड़ा कर मौत के घाट उतारा

दिनदहाड़े वारदात , आपसी रंजिश के चलते युवक को दौड़ा - दौड़ा कर मौत के घाट उतारा
  • गाली-गलौज व धमकाने से हुई घटना
  • मुंहबोली बहन से दूर रहने की दी थी चेतावनी
  • जान बचाने के लिए एक घर में छुपा था

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आपराधिक प्रवृत्ति के युवक को दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया गया है। हत्या की यह नृशंस वारदात आपसी रंजिश के चलते बुधवार को दिनदहाड़े अजनी थानांतर्गत हुई है। घटित प्रकरण से कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। इस बीच प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

जान से मारने की दी थी धमकी : मृतक सूरज उर्फ बिहारी अमीर महतो (25) न्यूA young man with criminal tendencies was chased to death.बालाजी नगर निवासी था, जबकि आरोपी मित्र बिपिन कुमार गुप्ता (20) और उसके 2-3 साथी हैं। सूरज कुख्यात अपराधी था। उसे तड़ीपार कर वर्धा छोड़ा गया था। परिसर में उसके नाम की दहशत थी। गत कुछ दिनों से वह मित्र बिपिन कुमार गुप्ता नाईक नगर निवासी को धमका रहा था। उसके घर में जाकर गाली-गलौज किया था और उसे मारने की धमकी भी दी थी।

मौके पर तोड़ा दम : सूत्रों के अनूसार सूरज की मुंहबोली बहन और बिपिन के बीच में मित्रता थी। यह बात सूरज को पता चली, तो उसने बिपिन को समझाया था कि वह उसकी मुंहबोली बहन से दूर रहे। मुंहबोली बहन को सूरज द्वारा बिपिन को धमकाने का पता चला, तो उसने सूरज से बात करना बंद कर दिया था। इस बात को लेकर हुए विवाद से सूरज और बिपिन एक-दूसरे को धमका रहे थे। बुधवार की सुबह सूरज को फोन पर यह कहकर बुलाया गया था कि वह क्या बिगाड़ता है, तो देखना है, जिससे वह बुधवार की सुबह मिले। वहां पर फिर से उनमें विवाद हो गया। बिपिन ने मित्रों की मदद से सत्तूर से सूरज पर वार किया। इससे सूरज जख्मी हालत में अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर

जान बचाकर भाग निकला। श्याम क्षिरसागर नामक व्यक्ति के घर में छुपा, तो आरोपियांे ने उसका पीछा किया और सूरज पर फिर से वार किए। गंभीर रूप से जख्मी सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस : घटित प्रकरण से परिसर में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। इस बीच किसी ऑटोरिक्शा चालक ने यातायात विभाग के उपनिरीक्षक कमलाकांत रोडगे और संध्या ढोके को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जोन क्र.4 के उपायुक्त विजयकांत सागर, अजनी थाने के निरीक्षक भंडारे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच आरोपी बिपिन को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि घटना के बाद उसने पुलिस के सामने समर्पण किया, लेकिन पुलिस ने इनकार किया है।

मित्र को छोड़ने गया था कोर्ट : घटना के पूर्व सूरज अपने मित्र की तारीख होने से उसे छोड़ने के लिए कोर्ट गया हुआ था, लेकिन बार-बार बिपिन का फाेन आने से सूरज मित्र को छोड़कर बिपिन से मिलने गया, तो यह घटना हो गई, हालांकि वह दोनों काफी अच्छे मित्र थे। सूरज ने बिपिन को पैसे आदि की मदद कर सब्जी की दुकान लगाकर दिया था।

Created On :   15 Feb 2024 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story