नागपुर: अपनी मांगों को लेकर बिजली कंपनियों के ठेका कामगार कल से हड़ताल पर जाएंगे

अपनी मांगों को लेकर बिजली कंपनियों के ठेका कामगार कल से हड़ताल पर जाएंगे
  • पूरी करें, अन्यथा लंबी लड़ाई
  • कल से हड़ताल पर बिजली कंपनियों के ठेका कामगार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल कंत्राटी कामगार संगठन संयुक्त कृति समिति ने मांगें पूरी नहीं होने पर 5 मार्च को आधी रात से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिति (तीनों कंपनी) के 43 हजार ठेका कामगारों के आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र राज्य विद्युत मंडल कंत्राटी कामगार संगठन संयुक्त कृति समिति के राज्य संगठक सचिन मेंगाले व रोशन गोस्वामी ने कहा कि 7 फरवरी 2024 को कृति समिति ने महाराष्ट्र शासन व बिजली कंपनियों के प्रशासन को आंदोलन की नोटिस दी, लेकिन शासन-प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 9 फरवरी को ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर कृति समिति के साथ मीटिंग करने को कहा था। महावितरण के 22 हजार, महानिर्मिति के 18 हजार व महापारेषण के करीब 3 हजार कामगार आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक बुलाकर मांगें पूरी करें, नहीं तो 5 मार्च की मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

Created On :   4 March 2024 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story