- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ट्रैफिक की गंभीर समस्या को लेकर...
समस्या: ट्रैफिक की गंभीर समस्या को लेकर मनपा आयुक्त , पुलिस उपायुक्त कोर्ट में तलब

डिजिटल डेस्क, नागपुर। धंतोली नागरिक मंडल ने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर कर धंतोली क्षेत्र में फैली विविध अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया है। कोर्ट के आदेश के बाद भी समस्या को हल करने पर प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। मामले पर बुधवार को न्या. नितीन सांबरे और न्या. अभय मंत्री के समक्ष हुई सुनवाई में कोर्ट ने जमकर फटकार लगाते हुए प्रशासन की देरी अवमानना के तहत कार्रवाई योग्य होने की बात कई।
साथ ही कोर्ट ने आखिरी मौका देते हुए 17 अप्रैल कोहोने वाली सुनवाई में मनपा आयुक्त और यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त को हाजिर रहने के आदेश दिए। याचिकाकर्ता ने धंतोली क्षेत्र में फैली अतिक्रमण और यातायात की समस्या पर प्रकाश डाला है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से प्रार्थना की थी कि क्षेत्र में बनने वाली नई इमारतों में पार्किंग के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश जारी किए जाएं। साथ ही मौजूदा भू-खंड और निर्माणकार्य संबंधी नियमों में भी जरूरी बदलाव किए जाएं, ताकि क्षेत्र के निवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिले।
कोर्ट ने यह आदेश दिए थे : पिछली सुनवाई में कोर्ट ने धंतोली के पार्किंग एरिया में अवैध अतिक्रमण हटाने पर अब तक क्या कदम उठाए गए, इस पर मनपा को जवाब दायर करने के आदेश दिए थे। धंतोली क्षेत्र में फैली अतिक्रमण और यातायात की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए वन-वे रोड, ऑड इवन पार्किंग व्यवस्था उपाय किए थे। इसलिए कोर्ट ने उपयों की स्थिति क्या है, यह सवाल करते हुए यातायात पुलिस विभाग को भी जवाब दायर करने को कहा था।
आदेश का पालन न करना पड़ा महंगा : बुधवार को मामले पर हुई सुनवाई में मनपा प्रशासन और यातायात पुलिस विभाग ने आदेश का पालन न करने को लेकर कोर्ट ने यातायात पुलिस उपायुक्त और मनपा आयुक्त को कोर्ट में हाजिर रहने के आदेश दिए। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से एड. आशुतोष धर्माधिकारी, मनपा की ओर से एड. सुधीर पुराणिक ने पैरवी की।
Created On :   21 March 2024 10:21 AM IST













