फरेबी: शादी डाट कॉम से युवती को फंसाया, शादीशुदा होकर भी दो युवतियों को झांसा देकर किया यौन शोषण

शादी डाट कॉम से युवती को फंसाया, शादीशुदा होकर भी दो युवतियों को झांसा देकर किया यौन शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी डाट कॉम के जरिए आरोपी ने महिला को फांसा था। इस मामले में कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ इस तरह का यह दूसरा मामला है। एमआईडीसी थाने में भी घटना के एक दिन पहले उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित 37 वर्षीय महिला विधवा है और बच्चे की मां होकर किसी विभाग में कार्यरत है।

आरोपी राहुल उत्तमराव डाखोरे (33) हिंगना तहसील के मोंढ़ा निवासी ने शादीशुदा होने के बाद भी शादी डाट कॉम नामक वेबसाइट के जरिए उसे फांस लिया और शादी का झांसा दिया। 12 नवंबर 2023 से 21 फरवरी 2024 के बीच में उसका यौन शोषण किया। जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। उसके बाद उसने शादी से मना किया। जिससे मामला थाने पहुंचा। आरोपी ने एमअाईडी क्षेत्र की भी 28 वर्षीय महिला को इसी तरह से फांसा है। होटल में ले जाकर उसके साथ भी दुष्कर्म किया है। उससे ढाई लाख रुपए भी ऐठे है। घटित वाकये के उजागर होने से आरोपी द्वारा और भी महिलाओं का इसी तरह से शारीरिक व आर्थिक शोषण करने की आशंका है।

पीड़ितों को लौटाई ठगी की रकम : साइबर ठगी के मामले में पीड़ितों को उनकी रकम लौटाई गई है। पीड़ित विनोद कडु और श्रुतिका अग्रवाल हैं। 2 से 9 सितंबर 2023 को पीड़ितों से साइबर अपराधी सुरेंद्र प्रीतम सिंह, तौसीफ खान, संपतराम और रुकमुद्दीन सहबुद्दीन (सभी राजस्थान के निवासी) ने अमितेश कुमार की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर चेटिंग की थी और कहा था कि उनका तबादला होने से उन्हें घरेलू सामान बेचना है। झांसे में आने से विनोद ने 24 हजार व श्रुतिका ने 57 हजार रुपए आरोपियों के खाते में जमा िकए थे। घटित प्रकरण को स्थानीय साइबर थाने में दर्ज किया गया था। बरामद बैंक खाते के आधार पर साइबर टीम ने आरोपियों को राजस्थान से िगरफ्तार कर लाया गया था। आरोपियों से नकद 1 लाख रुपए और विविध खातों में जमा सवा लाख रुपए जब्त किए थे। वर्तमान में आरोपी स्थानीय जेल में बंद हैं। इस बीच पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल, साइबर और आर्थिक विभाग के उपायुक्त अर्चित चांडक की मौजूदगी में पीड़िताें को ठगों द्वारा जब्त की गई रकम में से उनकी रकम अदालत के आदेश पर गुरुवार को लौटाई गई है।

Created On :   24 Feb 2024 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story