आक्रोश: बीयर बार के खिलाफ महिलाओं ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन, परमिशन रद्द करने की मांग

बीयर बार के खिलाफ महिलाओं ने एकजुट होकर किया प्रदर्शन, परमिशन रद्द करने की मांग
  • मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • असामाजिक तत्वों से महिलाओं और युवतियों को हो रही परेशानी
  • एमआईडीसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण काले को निवेदन सौंपा

डिजिटल डेस्क, हिंगना(नागपुर)। हिंगना एमआईडीसी पुलिस स्टेशन अंतर्गत डिगडोह नगर परिषद की सीमा में ज्ञानदीप नगर जयताला रोड में बीयर बार के खिलाफ स्थानिक महिलाओं ने एल्गार पुकारते हुए धरना प्रदर्शन किया। ज्ञानदीप नगर की रहिवासी वसाहत में लगने वाले बीयर बार की दी गई परमिशन तत्काल रद्द करने की मांग की गई। इस क्षेत्र में बीयर बार शुरू होने से स्थानिक रहिवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानिक लोगों के स्वास्थ पर विपरीत परिणाम होकर बच्चे और युवा नशे की ओर प्रभावित होंगे।

परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा रहेगा : परिसर में बीयर बार होने से असामाजिक तत्वों के लोगों का जमावड़ा लगा रहेगा। बीयर बार के खिलाफ परिसर की सभी समस्त महिलाएं, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक संगठन ने मिलकर इस बीयर बार खुलने का निषेध करते हुए आंदोलन किया। भाजपा के युवा नेता विनोद ठाकरे के नेतृत्व में एमआईडीसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रवीण काले को निवेदन सौंपा गया। इस वक्त पूर्व जिप सदस्य सुचेता ठाकरे, डिगडोह ग्राम पंचायत की पूर्व सरपंच इंद्रायणी कालबांडे, पूर्व उपसरपंच कैलाश गिरि, सुरेश कालबांडे, आदर्श पटले, ममता तिवारी, शबनम ठाकुर, इनेश श्रीवास्तव, कल्पना वानखेड़े, भारत क्षीरसागर, निर्मला सर्जुस, प्रसेंत थे, शीतल बहादुरे, गीता गुड़वार, राधा हिवे, अरुणा शेडमाके, पूनम चौहान, लता राठोड़ सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं। साथ ही क्षेत्र के नागरिकों ने क्षेत्र के विधायक समीर मेघे, जिलाधिकारी कार्यालय, उत्पादन शुल्क विभाग, नगर परिषद डिगडोह कार्यालय आदि को निवेदन देकर तत्काल परमिशन रद्द करने की मांग की है। बीयर बार की परमिशन रद्द नहीं हुई तो तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

बसपा की नई शहर कार्यकारिणी तैयार : विविध चुनावों की तैयारी के तहत बसपा में संगठनात्मक पुनर्गठन किया जा रहा है। नई शहर कार्याकारिणी तैयारी की गई है। प्रकाश गजभिये को अध्यक्ष व चंद्रशेखर कांबले को महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन कार्य को गति देने के लिए प्रदेश महासचिव व विदर्भ जोन प्रभारी सुनील डोंगरे, विदर्भ जोन प्रभारी पृथ्वीराज शेंडे, विदर्भ जोन प्रभारी दादाराव उईके, नागपुर जिलाध्यक्ष संदीप मेश्राम कार्य करेंगे। शहर संगठन के पदाधिकारियों के प्रभारी शादाब खान, विकास नारायने, सुरेंद्र डोंगरे उपाध्यक्ष, महेंद्र मेश्राम सचिव, तपेश पाटील कोषाध्यक्ष, राजकुमार तांडेकर सदस्य शामिल हैं। प्रदेश स्तर पर बदलावकुछ समय पहले ही बसपा में प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किया गया है। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में महाराष्ट्र के पदाधिकारियों से दो चरण में चर्चा की। उसके बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने को तत्काल पद से हटाया गया। नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन कार्य को जोन स्तर पर विकेंद्रित किया गया। नए प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किए गए। अब नई टीम के सामने चुनाव तैयारी के तहत संगठन कार्य की चुनाैती रहेगी।

Created On :   22 Feb 2024 8:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story