समारोह: 23 व 24 को माघ पूर्णिमा उत्सव , मातंग समाज के सामूहिक विवाह में युगल होंगे परिणयबद्ध

23 व 24 को माघ पूर्णिमा उत्सव ,  मातंग समाज के सामूहिक विवाह में युगल होंगे परिणयबद्ध
  • दो दिनों तक होंगे विविध कार्यक्रम
  • विवाहबद्ध युगलों को दिए जाएंगे आकर्षक उपहार
  • रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। श्री संत दौलत महाराज संस्था मुक्तापुर पेठ, जलालखेड़ा, नरखेड़ द्वारा माघ पूर्णिमा उत्सव पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। 23 व 24 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय समारोह में मातंग समाज के युगल परिणयबद्ध होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे ग्राम स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम 7 बजे सामूहिक प्रार्थना होगी। शाम 7.30 बजे दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना पश्चात अरुण गायकवाड़, रामभाऊ निमकर का शहनाई वादन होगा।

रात 8.30 बजे से हरिनाम कीर्तन ज्योति वानखेड़े प्रस्तुत करेंगी।रात्रि 11 बजे प्रकाश कलसिया का गीतगायन होगा। रात्रि 12 बजे होमहवन म महापूजा परमानंद कावले करेंगे। रात्रि में 1 बजे से 2 बजे तक गुरुमाउली भजन मंडल द्वारा भजन पेश किया जाएगा।पश्चात अनिल वानोडे का बांसुरी होगी। रात्रि 2.45 से 3.30 बजे तक गुरुदेव भजन मंडल का भजन होगा। ब्रह्म मुहूर्त पर 3.30 बजे भक्तिगीत गायन का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन करनेे वाले सभी कलाकारों ने अपने-अपने वाद्य यंत्र साथ में लाने का आह्वान किया गया है।

शनिवार 24 फरवरी को सुबह 9.30 बजे गोपाल काल्या का कीर्तन रखा गया है। दोपहर 12.30 बजे से है सामूहिक विवाह और सम्मेलन होगा। कार्यक्रम का उद्घाचन अनिल देशमुख करेंगे। इस अवसर पर डॉ. अश्रु जाधव, बालूभाउ जोध, सलील देशमुख, चरणसिंह ठाकुर, महेंद्र गजबे, माया मुढोरिया, बंडोपंत उमरकर, प्रीतम कवरे प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अशोक ढोके, संजय ठोसर, आनंद गोरले, अरुण गायकवाड,पारणु अडागले, पंजाबराव कावले, महादेव गायकवाड़, प्रताप वानखेड़े, सुनील तायवाडे, बंडू इंगले, भाउ वानखेड़े, शंकर ठोसर अथक परिश्र कर रहे हैं।


Created On :   21 Feb 2024 11:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story