Nagpur News: नागपुर में 33 महीने में 391लोगों की एड्स से हुई मौत

नागपुर में 33 महीने में 391लोगों की एड्स से हुई मौत
नागपुर विभाग में 3267 नये मरीज दर्ज

Nagpur News राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विविध अभियान चलाए जा रहे हैं। परिणामस्वरुप पहले की तुलना में इस बीमारी का प्रमाण घटने लगा है। बावजूद इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इसके आंकड़े दुखद है। 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2025 तक 33 महीने में 391 मरीजों को एड्स के कारण जान गंवानी पड़ी है। यानि हर दिन 2 से अधिक मरीजों की एड्स के कारण मौत हो रही है। वहीं इस कालावधि में 3267 नये मरीज दर्ज हुए हैं। यह नागपुर विभाग (6 जिले) के आंकड़े है।

सूचना अधिकार कानून के तहत स्वास्थ्य सेवा उपसंचालक नागपुर विभाग ने यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर को दी है। आंकड़ों में वह मरीज है जिनकी पुष्टि हो चुकी है। एक त्रासदी यह भी है कि इन मरीजों के कारण दूसरे अनगिनत लोगों के जीवन पर खतरा मंडराता है। शारीरिक संबंधों की अवैधता के कारण परदे के पिछे अनगिनत मरीज होते हैं, जो इन संबंधों को उजागर करने सामने नहीं आते। यह बीमारी एक से दूसरों को और दूसरे से तीसरे को होती हैं।

मलेरिया से 54 और डेंगू से 17 की मौत : 1 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2025 तक नागपुर विभाग में मलेरिया के 20867 मरीज पाए गए। जिनमें से 54 की मृत्यु हो चुकी है। इस कालावधि में डेंगू के 4666 मरीजों में से 17 की मृत्यु और चिकन गुनिया के 1599 मरीज पाए गए हैं। कीटजन्य व संक्रामक बीमारियों के आंकडें इसप्रकार है। कॉलरा 31, गैस्ट्रो 9146, डिसेंट्री 43062, डायरिया 25027, वायरल फीवर 330 और टायफाइड के 10953 मरीज पाए गए है। दी गई जानकारी में इस कालावधि में मृत्यु के आंकड़े शामिल नहीं है।


Created On :   5 Nov 2025 1:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story