Nagpur News: नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण : दीक्षाभूमि से बापू कुटी तक दौड़ेंगी पीयूषा

नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण : दीक्षाभूमि से बापू कुटी तक दौड़ेंगी पीयूषा
9 को 75 किमी दौड़ अभियान

Nagpur News महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए से दुबई निवासी पीयूषा अरुणा सबाने ने ‘मिशन रन फॉर सेफ स्ट्रीट, स्ट्रॉन्ग वुमन’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत पीयूषा 9 नवंबर को सुबह 4 बजे दीक्षाभूमि से वर्धा जिले के सेवाग्राम स्थित बापू कुटी तक 75 किलोमीटर की दूरी दौड़कर तय करेंगी।

पीयूषा मूल रूप से नागपुर की निवासी हैं। वे दुबई की प्रसिद्ध ‘लैंडमार्क’ कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अंतरराष्ट्रीय योग विशेषज्ञ पीयूषा ने खेल के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इससे पूर्व दुबई इंटरनेशनल मैराथन, अबूधाबी इंटरनेशनल मैराथन तथा लेह-लद्दाख इंटरनेशनल मैराथन जैसी कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। पियूषा का कहना है कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और आत्मविश्वासपूर्ण समाज का निर्माण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

‘सेफ स्ट्रीट, स्ट्रॉन्ग वुमन’ अभियान इसी सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक छोटा प्रयास है। इस विशेष दौड़ के माध्यम से वे समाज को संदेश देना चाहती हैं कि जब महिलाएं मजबूत बनती हैं, तो पूरा समाज सशक्त होता है। अभियान के समर्थन में आकांक्षा प्रकाशन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस प्रेरणादायी पहल में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं और पीयूषा के हौसले को बढ़ाएं।


Created On :   5 Nov 2025 12:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story