क्षेत्रवार: नागपुर जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रोंं में सबसे कम मतदाता हैं काटोल में

नागपुर जिले की 12 विधानसभा क्षेत्रोंं में सबसे कम मतदाता हैं काटोल में
  • डीसीएम देवेंद्र फडणवीस के क्षेत्र में महिलाएं ज्यादा
  • 3 विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या कम
  • इच्छुक उम्मीदवार कर रहे दावे-प्रतिदावे

डिजिटल डेस्क, नागपुर । नागपुर जिले में 12 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिसमें सबसे कम मतदाता काटोल विधान सभा क्षेत्र में हैं। काटोल में 2 लाख 72 हजार 647 मतदाता हैं। जिले में अभी 42 लाख 33 हजार 605 मतदाता हैं। सबसे ज्यादा मतदाता 4 लाख 60 हजार 260 कामठी विधान सभा क्षेत्र में हैं। जिले में नागपुर व रामटेक ऐसी लोकसभा की दो सीटें हैं, जिसमें रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

काटोल में जो 2 लाख 72 हजार 647 मतदाता हैं, उसमें 1 लाख 39 हजार 320 पुरुष ,1 लाख 33 हजार 321 महिला व 6 तृतीयपंथी मतदाता हैं। कामठी विधान सभा क्षेत्र में जो 4 लाख 60 हजार 260 मतदाता हैं, उसमें 2 लाख 32 हजार 592 पुरुष, 2 लाख 27 हजार 651 महिला आैर 17 तृतीयपंथी मतदाता हैं। नागपुर जिले में कुल 12 विधान सभा क्षेत्र हैं, जिसमें नागपुर लोकसभा में 6 आैर रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत 6 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। नागपुर जिले में 12 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें तीन विधान सभा क्षेत्र में पुरुषों से अधिक महिला मतदाता हैं। दक्षिण-पश्चिम नागपुर, दक्षिण नागपुर व पश्चिम नागपुर विधान सभा क्षेत्र में महिला मतदाताआें की संख्या पुरुषों से अधिक है। दक्षिण-पश्चिम विधान सभा का प्रतिनिधित्व लंबे समय से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं।

जिले में हैं 42.33 लाख से अधिक मतदाता : नागपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 लाख 99 हजार 528 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 11 लाख 2 हजार 38 आैर महिला मतदाता 10 लाख 97 हजार 270 और तृतीयपंथी 220 हैं। रामटेक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20 लाख 34 हजार 77 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 10 लाख 37 हजार 858 व महिला मतदाता 9 लाख 96 हजार 158 मतदाता और तृतीयपंथी 61 हैं। जिले में कुल 42 लाख 33 हजार 605 मतदाता हैं।

संघ की प्रतिनिधि सभा की तैयारी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 15,16 व 17 मार्च को स्मृति भवन परिसर रेशमबाग में होगी। सभा की तैयारी चल रही है। संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के अनुसार सभा बैठक में वर्ष 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा और वर्ष 2024-25 के संघ कार्य योजना पर चर्चा होगी। साथ ही सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत सहित अन्य सभी अखिल भारतीय कार्यकर्ताओं के प्रवास, स्वयंसेवक प्रशिक्षण हेतु संघ शिक्षक वर्गों की नई योजना के क्रियान्वयन पर विचार होगा। संघ शताब्दी निमित्त कार्य विस्तार योजना के साथ विशेष कर आगामी शताब्दी वर्ष के उपक्रमों पर चर्चा होगी। देश की वर्तमान स्थिति पर विचार एवं महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित होंगे।

1500 प्रतिनिधि सहभागी होंगे : संघ की प्रतिनिधि सभा हर वर्ष देश के विभिन्न भागों में होती है। प्रत्येक तीसरे वर्ष की प्रतिनिधि सभा का आयोजन नागपुर में होता है। प्रतिनिधि सभा में 45 प्रांतों से 1500 प्रतिनिधि सहभागी होंगे। प्रतिनिधि सभा बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित अ.भा. प्रतिनिधि, सभी विभाग प्रचारक तथा विविध संगठनों के निमंत्रित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Created On :   2 March 2024 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story