- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बारिश से नागपुर में 100 से 150...
Nagpur News: बारिश से नागपुर में 100 से 150 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित

- 20 से 25 करोड़ का नुकसान
- जरूरी वस्तुओं की आवक प्रभावित
Nagpur News तीन दिन तक चली बारिश के कारण करोड़ों रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ है। वायापारियों को 20 से 25 करोड़ रुपए का नुकसान भी वहन करना पड़ा है। बारिश के कारण जरूरी वस्तुओं की आवक प्रभावित हो जाती है। इस हिसाब से इन तीन दिन के दौरान शहर में 150 से 200 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ है।
आस-पास के व्यापारी नहीं आ पाए : नागपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कैलाश जाेगानी ने बताया कि अगले माह राखी का त्याेहार है। नागपुर में थोक बाजार होने के कारण आस-पास के क्षेत्र के व्यापारी सामान खरीदने के लिए नागपुर आते हैं, लेकिन वे नहीं आ पाए। कपड़े, राखी, किराना, पूजा सामग्री आदि की भारी मात्रा में वे खरीदी करते हैं। बारिश के चलते वे नागपुर आकर खरीदी नहीं कर पाए। परिवहन व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई।
सैकड़ाें वाहन जलमग्न हुए : बारिश के कारण शहर में कई जगह पानी भर गया। निचले इलाकों में स्थित घरों, अपार्टमेंट की पार्किंग जलमग्न हो गईं। इससे घरों के भीतर का सामान फर्नीचर आदि नष्ट हुआ। हजारों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों में पानी भर गया। आम जनता को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। चारपहिया वाहनों के मैकेनिक नानू ने बताया कि जिन लोगों की चारपहिया पानी में डूब गई, उन्हें अब दुरुस्ती में 50 हजार से 1 लाख रुपए का खर्च आएगा। पानी में डूबने के कारण सबसे पहले वाहन के इलेक्ट्रिक पार्ट्स खराब होते हैं। दोपहिया वाहनों में यह खर्च 10 हजार तक जा सकता है।
Created On :   11 July 2025 12:04 PM IST