Nagpur News: धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी भीड़ - सांस्कृतिक झलकियों के कारण रोमांचक रहा

धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रावण दहन देखने उमड़ी भीड़ - सांस्कृतिक झलकियों के कारण रोमांचक रहा
  • नगर निगम और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
  • मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन हुआ
  • विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि भीड़ के बावजूद कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके

Nagpur News. विजयादशमी का पर्व इस वर्ष भी परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न मैदानों और स्थलों पर बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण दहन का आयोजन किया गया। सेवाभावी संस्था सनातन धर्म युवक सभा के तत्वावधान में ऐतिहासिक कस्तूरचंद पार्क पर 74वें दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नई झलकियों के कारण इस बार का दशहरा आकर्षक और रोमांचक रहा।

पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के विशालकाय पुतलों की पूजा से हुई। इसके साथ ही खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति द्वारा रामायण गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई

  • भवानी ढोल पथक की ढोल-ताशा प्रस्तुति
  • ए हालो ग्रुप द्वारा गरबा
  • लाइव रिलीजियस रॉक शैली में भक्तिगीत
  • गुरु तेगबहादुर साहिब गतका अखाड़ा की पंजाबी गतका कला की रोमांचक कलाबाजियां

कुंभकर्ण वध पर आधारित लाइट एंड साउंड नृत्य-नाटिका विशेष आकर्षण रही। श्रद्धा जोशी के निर्देशन में ट्रांसजेंडर ग्रुप मुद्रा की प्रस्तुति महामाया ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


आतिशबाजी और विशेष सत्कार

कारवटकर बंधुओं की आतिशबाजी ने खुले आकाश तले मनोहारी नजारा प्रस्तुत किया। महोत्सव में बुजुर्गों और सहभागी बच्चों का विशेष सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा, आरजे निशा और रजनी पाल ने किया। आभार अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी ने व्यक्त किया।

गणमान्य अतिथि और उपस्थिति

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति ने उत्साह को दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने दशकों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए संस्था का अभिनंदन किया। इसके अलावा भूतपूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, श्रीमती तिवारी, भूतपूर्व नगरसेवक निशांत गांधी, उद्योगपति विशाल अग्रवाल (आरसी प्लास्टो टैंक्स एंड पाइप्स), सूरज अग्रवाल (छत्तरपुर फार्म्स), जय खुशलानी (जेपी कंस्ट्रक्शंस), किशोर राय (राय उद्योग), शशि थापर (थापरसंस) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

आयोजन समिति की भूमिका

महोत्सव की सफलता में अध्यक्ष प्राणनाथ साहनी, दशहरा समिति के सभापति कपिल साहनी, संरक्षक योगराज साहनी, महासचिव प्रशांत साहनी, कोषाध्यक्ष विनय ओबेराय, उपाध्यक्ष गोपाल साहनी, मिलन साहनी, पूर्व अध्यक्ष विजय खेर, निर्मल दुदानी, हेमंत साहनी, बलराज साहनी, आशीष धवन, विनय सहगल, गुलशन साहनी, सुरेंद्र साहनी, ओमप्रकाश खत्री, सुधीर कपूर, अनिल साहनी, गौतम साहनी, राजेश खत्री, सतीश खट्टर, सुधीर आनंद, सचिन साहनी, सपन नेहरौत्रा, अजय साहनी, विनोद दुदानी, गोपाल शर्मा, विक्रांत गुलाटी, भूषण शर्मा, हिमांशु साहनी, राजीव तलवार, राजेश आर. सहगल, प्रियांक सहगल, नरेंद्र सतीजा आदि का विशेष प्रयास रहा। इसी तरह सनातन महिला समिति की सदस्याओं का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन

उधर मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर भक्तों में उत्साह दिखा। नगर निगम और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कई स्थानों पर यातायात की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि भीड़ के बावजूद कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


Created On :   3 Oct 2025 7:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story