Nagpur News: नागपुर के अजनी रेल्वे स्टेशन के पास बनेगा अंडर पास

नागपुर के अजनी रेल्वे स्टेशन के पास बनेगा अंडर पास
  • अंडर पास की चौड़ाई 7 मीटर, लंबाई 60 मीटर आैर ऊंचाई 8 फीट तक रहेगी
  • लोक कर्म विभाग की निगरानी में यह काम होगा
  • कृपलानी चौक से अजनी आरओबी तक का मार्ग बंद

Nagpur News लोक कर्म विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से अजनी रेल्वे स्टेशन के पास अंडर पास बनाया जाएगा। अंडर पास बनाने के लिए ठेका कंपनी तय हो गई है और एक महीने में काम शुरू हो सकता है। अंडर पास बनने के बाद यहां ट्रैफिक कंजेशन की समस्या दूर हो सकेगी। अंडर पास बनने के बाद भी वर्तमान रास्ते से आना-जाना इसी तरह बना रहेगा।

2 साल में पूरा होगा काम : 28 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडर पास का काम जे. पी. इंटरप्राइजेस को मिला है। एक महीने में काम शुरू हो सकता है। दो साल में इसे पूरा करना है। राज्य व केंद्र की निधि से यह काम हो रहा है। अजनी रेल्वे स्टेशन के पास अंडर पास बनेगा आैर अंडर पास से सीधे एफसीआई गोदाम की तरफ जा सकेंगे। वर्तमान में जो रास्ता है, वह जस का तस रहेगा। अंडर पास की चौड़ाई 7 मीटर, लंबाई 60 मीटर आैर ऊंचाई 8 फीट तक रहेगी। लोक कर्म विभाग की निगरानी में यह काम होगा। इसके लिए वर्धा रोड कृपलानी चौक से अजनी आरआेबी तक का रास्ता बंद किया गया है।

टीबी वार्ड तक बनेगी सिक्स लेन रोड : शहर के इस प्रोजेक्ट के तहत अजनी आरआेबी से टीबी वार्ड तक सिक्स लेन का सीमेंट रोड बनाया जाएगा। वर्तमान में यह रास्ता फोर लेन होने से यातायात की समस्या निर्माण होती है। इसके लिए रेलवे की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। लोक कर्म विभाग की तरफ से सेंट्रल रेलवे प्रशासन से पत्राचार जारी है। रेलवे से अनुमति मिलने में लंबा वक्त लग सकता है।


Created On :   6 Jan 2026 11:43 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story