- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नीरज अर्बन को-ऑप. बैंक घोटाला ,...
Nagpur News: नीरज अर्बन को-ऑप. बैंक घोटाला , नागपुर सहित अमरावती और वर्धा जिले में भी लगाया करोड़ों का चूना

- संस्थापक अध्यक्ष ने किया 43 लाख रुपए का गबन
- कामठी के नीरज अर्बन को-ऑप. बैंक का मामला
- व्यवस्थापक ने जूना थाने में दर्ज कराई शिकायत
Nagpur News एक वर्ष पूर्व कामठी शहर के गुजरी बाजार में नीरज अर्बन को-ऑपरेटिव निधि लिमिटेड के संस्थापक अध्यक्ष द्वारा 450 खाताधारकों की 43 लाख की निधि का गबन कर फरार होने की घटना सामने आई है। इस मामले में संस्था संचालक के खिलाफ कामठी शाखा के व्यवस्थापक ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में अमरावती पुलिस द्वारा संस्थापक अध्यक्ष को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है।
राज्य में हैं 20 शाखाएं : जानकारी के अनुसार नीरज अर्बन को-ऑपरेटिव निधि लिमिटेड का मुख्यालय अमरावती में है। इसके संस्थापक अध्यक्ष युवराज गिरे हैं। पूरे महाराष्ट्र में नीरज अर्बन की 20 शाखाएं हैं, जिसमें कामठी के गुजरी बाजार में करीब सालभर पहले शाखा की शुरुआत की गई थी। शाखा व्यवस्थापक पद पर अक्षय अशोक खांडेकर सहित 5 कर्मचारियों की नियुक्ति कर बैंक जैसा व्यवहार शुरू किया गया। सदस्यों को भारी ब्याज दरों का लालच देकर 450 सदस्यों से 43 लाख रुपए बैंक में जमा कराए।
आरोपी अमरावती में गिरफ्तार : बताया जा रहा है कि, सप्ताहभर पहले बैंक के सभी व्यवहार संस्थापक अध्यक्ष युवराज गिरे व संचालक मंडल ने बंद कर कामठी शाखा को ताला लगा दिया। कुछ खाताधारकों ने व्यवस्थापक अक्षय खांडेकर से संपर्क किया, तो खांडेकर ने बताया कि कामठी शाखा की रकम संस्था अध्यक्ष युवराज गिरे के पास जमा है। शाखा बंद होने से शहर के 450 खाताधारकों के 43 लाख रुपए गबन होने की स्थिति नजर आ रही है। नीरज अर्बन के संस्थापक अध्यक्ष युवराज गिरे द्वारा चांदूर बाजार, अमरावती व आर्वी से भी करोड़ों रुपए लेकर फरार होने की शिकायत अमरावती पुलिस से की गई है। पुलिस प्रशासन ने युवराज गिरे को गिरफ्तार कर लिया है।
जब्त होगी संपत्ति : आरोपी की पूरी संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी भी पुलिस प्रशासन ने दी है। अब कामठी शहर के 450 खाताधारकाें से 43 लाख के गबन का मामला सामने आने पर व्यवस्थापक अक्षय खांडेकर ने संस्था चालक युवराज गिरे द्वारा धोखाधड़ी कर 43 लाख का गबन किए जाने की शिकायत जूना कामठी थाने में दर्ज कराई है।
Created On :   27 Jun 2025 1:28 PM IST