- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- फायरिंग का मामला , व्यापारी के फोन...
Nagpur News: फायरिंग का मामला , व्यापारी के फोन कॉल का राज गहराया

- घायल राजू ने सबसे पहले अपने कर्मचारी को लगाया था फोन
- कहा - कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकाल लो
Nagpur News प्लाइवुड व्यापारी राजू रुपचंद दीपानी पर फायरिंग के मामले में अभी तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। चर्चा है कि घायल अवस्था में ही राजू ने अपने नौकर को फोन लगाकर बातें की थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह किसी से बात कर रहा है। चर्चा यह भी है कि वह फोन पर यह कहते सुने गए थे कि कार्यालय का सीसीटीवी का डीवीआर निकाल दो। इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
कार्यालय में तीन कर्मचारी : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेकोसाबाग निवासी राजू रूपचंद दीपानी (44) ने अपने बयान में बताया कि वह प्लाइवुड और सनमाइक व्यापारी है। उसका कार्यालय दस नंबर पुलिया के पास है, जो कामठी रोड पर है। कार्यालय में तीन कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि, परिवार को उन पर शक नहीं है। पुलिस ने राजू का बयान दर्ज कर लिया है। राजू ने पचास लाख का पूरा हिसाब देने तैयारी दिखाई है।
बड़ा सवाल : टिपर कौन : आखिर कितने लोगों को यह बात पता थी कि राजू के पास बड़ी रकम है। पुलिस को शक है कि जिनके साथ उसका वित्तीय लेन-देन है, उनमें से किसी ने हमलावरों को यह जानकारी तो नहीं दी है। संदेह के घेरे में शिकायतकर्ता भी है। पुलिस ने राजू की पत्नी का बयान दर्ज किया है। पुलिस के बयान में कहा गया है कि किसी से किसी भी कारण से कोई विवाद नहीं है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बाद आखिर टिपर कौन हो सकता है, जिसकी टिप पर घटना को अंजाम दिया गया है।
गुत्थी सुलझा रही पुलिस लुटेरों का नहीं मिला सुराग : जख्मी कर व्यापारी को लूटने वाले आरोपियों का अभी तक कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है, हालांकि संदेह के तौर पर कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जरीपटका पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मेकोसाबाग निवासी जख्मी अनाज व्यापारी राजू दीपानी (35) का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सीसीटीवी में आरोपी कैद : रात करीब आठ बजे के दौरान कड़बी चौक के पास दोपहिया वाहन से आए दो आरोपियों ने पिस्टल से तीन फायर उस पर िकए। दो गोलियां उसे लगी है। घटनास्थल से पुलिस ने 9 एमएम की गोली के खोल जब्त िकए हैं। घटना के बाद आरोपी करीब 50 लाख की रकम लेकर कड़बी चौक की तरफ से भाग निकले थे। परिसर में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद हुए हैं। उनकी तलाश में शहर से बाहर जाने वाले नाकों को सील किया गया था। संदेह के तौर पर कुछ अापराधिक तत्वों को हिरासत में िलया गया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार रकम हवाला की है।
Created On :   12 Sept 2025 12:22 PM IST