- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पाचखेड़ उत्खनन से उजागर हुआ तीन...
Nagpur News: पाचखेड़ उत्खनन से उजागर हुआ तीन हजार साल का गौरवशाली इतिहास

- मध्यकालीन और निजाम काल के घरों के प्रमाण मिले
- नागपुर विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन
Nagpur News नागपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग ने यवतमाल जिले के बाभूलगाव तालुका स्थित पाचखेड़ में किए गए उत्खनन से 3 हजार वर्षों से चली आ रही संस्कृति का शोध किया गया। इस उत्खनन ने विदर्भ के प्राचीन इतिहास को नई रोशनी मिली है। यहां सातवाहन काल के कीमती पुरातत्व अवशेष, साथ ही मध्यकालीन और निजाम काल के घरों के प्रमाण भी मिले हैं। इन दुर्लभ अवशेषों को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नागपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में प्रदर्शन का आयोजन किया गया है, जो इतिहास प्रेमियों के लिए एक अनोखा अवसर है।
विभाग में 10 और 11 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय पुरातत्व अवशेष प्रदर्शन का उद्घाटन बुधवार को प्रभारी प्र-कुलगुरू डॉ. सुभाष कोंडावार के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मानव विज्ञान शाखा के अधिष्ठाता डॉ. शामराव कोरेटी, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व विभाग के प्रमुख डॉ. प्रबास साहू, डॉ. प्रियदर्शी खोब्रागड़े सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बता दे की, इतिहास विभाग ने यवतमाल जिले के पाचखेड में 2023-24 और 2024-25 के दो क्षेत्र सर्वेक्षण काल में उत्खनन कर विदर्भ के प्रारंभिक इतिहास का खजाना सामने लाया है। इसमें विभाग प्रमुख डॉ. प्रबास साहू के नेतृत्व में डॉ. प्रियदर्शी खोब्रागड़े, डॉ. एकता धारकर, डॉ. मोहन पारधी, के. एस. चंद्रा, तन्मय हवलेदार, नेहा टियारिया, सुशांत बेगड़े, हिमांशु महाजन, रुपेश ढोकणे सहित दूसरे और चौथे सत्र के छात्रों ने उत्खनन में भाग लिया था।
132 ईंट परतों वाला कुआं भी मिला : पाचखेड में मिले पुरातत्व अवशेषों से पता चलता है कि यहां 3,000 वर्षों से लोक संस्कृति मौजूद रही है। उत्खनन में प्रारंभिक लौह युग की चुनाभट्टी, लौह युग की गोलाकार झोपड़ी, चावल, बोर, जंगली बादाम, मूंग दाल, मछली, कछुआ, शंख आदि पुरातत्व अवशेष मिले हैं। सातवाहन काल के विभिन्न पुरातत्व अवशेषों पर ब्राह्मी लिपि भी पाई गई है। इसके बाद मध्यकालीन युग और निजाम काल की पत्थर की दीवारों वाले घरों के प्रमाण भी मिले हैं। उत्खनन में 132 ईंट परतों वाला एक सातवाहन काल का कुआं भी मिला है।
Created On :   11 Sept 2025 2:25 PM IST