- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बच्चों को दें सीजनल फ्रूट्स एंड...
Nagpur News: बच्चों को दें सीजनल फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स, मॉर्डन स्कूल में हेल्दी टिफिन कांटेस्ट

- दैनिक भास्कर का आयोजन
- प्लेट को रंगीन और मजेदार तरीके से देना बेहतरीन विकल्प
Nagpur News बच्चों को सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स देने चाहिए। ऐसा कहना है अरिहंत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक डॉ. कृष्णा बावनकुले का। सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स से स्वाद और पोषण दोनों मिलता है। सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में ही देना चाहिए। ध्यान रखें कि पनीर पौष्टिक है, पर भारी भी होता है, इसलिए संतुलित मात्रा में देना बेहतर है। बच्चों को भोजन की ओर आकर्षित करने के लिए प्लेट को रंगीन और मजेदार तरीके से देना बेहतरीन विकल्प है। वह दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित हेल्दी टिफिन कांटेस्ट के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान विको लेबोरेटरीज से मार्केटिंग टीम मेंबर रीत खंडेलवाल प्रमुखता से उपस्थित थीं।
हेल्दी हैबिट सेशन : इस बार कॉन्टेस्ट का आयोजन कोराडी रोड स्थित मॉडर्न स्कूल में किया गया। इस दौरान पेरेंट्स द्वारा लाए टिफिन की जांच की गई। बच्चों का डेंटल चेकअप और हेल्दी हैबिट सेशन भी आयोजित किया गया। यह विको लेबोरेटरीज द्वारा पॉवर्ड और इसे अरिहंत मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का सपोर्ट मिला। हेल्दी टिफिन कॉन्टेस्ट के विजेताओं को विको की ओर से गिफ्ट हैंपर दिए गए। सभी बच्चों को चेकअप के दौरान विको का टूथपेस्ट दिया गया।
सेशन लाभदायक : बच्चों को हेल्दी देना चाहिए, यह सभी को पता होता है। लेकिन कितनी क्वांटिटी में दें, यह पेरेंट्स के लिए जानना जरूरी है। इस सेशन से सभी को यही सीखने को मिला। बच्चों के साथ पेरेंट्स के लिए भी यह सेशन लाभदायक रहा। - रुपाली डे, प्रिंसिपल, मॉडर्न स्कूल
कांटेस्ट के टॉप 5 विजेता : प्रियंका पायड़ी, शुभांगी ढोंढिये, स्नेहल कोल्हे, मयूरी भालेकर, रमण आंधले।
Created On :   11 Sept 2025 1:35 PM IST