- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- व्यापारी को मारी गोली , 50 लाख रुपए...
Nagpur News: व्यापारी को मारी गोली , 50 लाख रुपए लेकर भागे आरोपी

- तीन फायर किए, पैर और पीठ में लगीं गोलियां
- रकम हवाला की होने की आशंका
Nagpur News कड़बी चौक के पास व्यापारी पर जानलेवा हमला हुआ है। दो आरोपियों ने उन पर गोलियां चलाईं और 50 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। जख्मी व्यापारी का उपचार जारी है। पता चलते ही पुलिस आयुक्त सहित आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला हवाला कारोबार से जुड़ा होने की आशंका है। जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
दोपहिया पर आए थे नकाबपोश : मेकोसाबाग निवासी जख्मी व्यापारी राजू रूपचंद दीपानी (35) की कामठी रोड स्थित 10 दस नंबर पुलिया के पास अनाज की दुकान है। उसके और भी कई कारोबार हैं। रात करीब 8 बजे वह दोपहिया वाहन से घर के लिए निकला। कड़बी चौक के पीछे मेकोसाबाग स्थित राजनी विहार इमारत के पास दोपहिया वाहन से आए दो नकाबपोशों मे से पीछे बैठे व्यक्ति ने उसकी आंख को निशाना बनाकर कुछ छिड़का, लेकिन वह हाथ पर ही िगर पड़ा। कुछ उसे रसायन युक्त द्रव बता रहे तो कुछ पानी कह रहे हैं। चलते वाहन पर हुई इस घटना से हड़बड़ा कर राजू ने वाहन रोक दिया। वह कुछ समझ पाता, उसके पहले ही आरोपियों ने वाहन के सामने बांधकर रखी नकदी का बैग छीनकर भागने का प्रयास किया। व्यापारी द्वारा शोर मचाने और प्रतिकार करने पर आरोपियों में से एक ने पिस्टल से राजू पर तीन बार फायर िकया। एक गोली पैर और दूसरी कमर के पास लगी। इससे वह गश खाकर वहीं गिर पड़ा।
पुलिस को दी सूचना : आरोपी मौका मिलते ही बैग लेकर फरार हो गए। परिसर में गोली की आवाज गूंजने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्र सिंगल, सह पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, उपायुक्त अनिकेत कदम, सहायक उपायुक्त बंडीवार आदि मौके पर पहुंचे। इस बीच जख्मी को मानकापुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बयान बदलने से संदेह : शुरू में व्यापारी ने बताया था कि बैग में 2 लाख की रकम थी। बाद में 1 लाख 50 हजार रुपए बताया। बार-बार बयान बदलने से मामला संदिग्ध बना हुआ था। इस बीच उसने बताया कि बैग में 50 लाख रुपए थे। यह भी बताया कि वह इतवारी से कुछ व्यापारियों से रकम जमा करने का काम करता है। पुलिस को शक है कि मामला हवाला से जुड़ा हो सकता है।
टिप की आशंका : संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि आरोपियों ने टिप देकर घटना को अंजाम दिया होगा। उसके लिए रेकी करने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त आरोपियों को िकसी का फोन आया था। उसके बाद भी ही घटना को अंजाम दिया गया है। इससे आरोपियों की संख्या ज्यादा होने का अनुमान है। आरोपियों की तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विशेष दस्तों का गठन िकया गया है। कुछ वर्ष पहले घटनास्थल पर पहले भी गोली चलने की घटना हुई थी।
Created On :   11 Sept 2025 12:11 PM IST