- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बहन को भगाकर ले जाने की पुरानी...
हत्या का प्रयास: बहन को भगाकर ले जाने की पुरानी रंजिश में घोंपा चाकू, मेयो अस्पताल में भर्ती घायल- आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बहन को भगाकर ले जाने की पुरानी रंजिश के चलते युवक ने उसके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसील पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घायल की पहचान मोमिनपुरा निवासी वसीम अख्तर (40) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भानखेड़ा निवासी शाहरुख (33) बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, शाहरुख के वसीम की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले वह उसे भगाकर ले गया था। इसी बात को लेकर वसीम और शाहरुख के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी।
यह भी पढ़े -अब नागपुर में विमानों के फ्यूल टैंक होंगे फायरप्रूफ, बोइंग-737 में पहली बार नाइट्रोजन सिस्टम का मॉडिफिकेशन
इसके बावजूद शाहरुख अक्सर वसीम के घर के पास स्थित चाय की टपरी पर आता था। उसे वहां देखकर वसीम नाराज होता था। रविवार को वसीम ने शाहरुख को वहां आने से मना करते हुए फटकार लगाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
यह भी पढ़े -बुटीबोरी में 30 कंपनियों को पाइपलाइन से मिलने लगी गैस, 200 किलोमीटर से ज्यादा नेटवर्क तैयार
विवाद बढ़ने पर शाहरुख ने गुस्से में वसीम की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। हमले में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तहसील पुलिस ने रविवार रात शाहरुख के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Created On :   5 Oct 2026 9:17 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ












