परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी
  • कक्षा 12वीं में तीन विषयों में अनुत्तीर्ण हुई थी
  • फेल होने पर छात्रा ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर. परीक्षा परिणाम देखकर छात्रा जैसे ही कॉलेज से घर लौटी, उसने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वह 3 विषयों में फेल हो गई थी। बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। वर्धा रोड चिचभवन निवासी आकांक्षा अर्जुन सोनबरसे (17) कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत थी।

घर में कोई नहीं था : गुरुवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। परीक्षा परिणाम जानने के लिए आकांक्षा कॉलेज गई थी। करीब डेढ़ से दो बजे के दौरान उसने अपना रिजल्ट देखा, जिसमें वह तीन विषयों में फेल हो गई थी। यह देखकर आकांक्षा रोते हुए घर लौटी। उस वक्त घर में कोई नहीं था। उसके पिता मिहान में किसी कंपनी में कार्यरत हैं। वह काम पर गया था। मां किसी कार्य से सावनेर गई थी और भाई भी बाहर गया हुआ था। एक विवाहिता बहन है, जो अपने घर में थी।

साड़ी का बनाया फंदा मौका देखकर शाम करीब 4 बजे आकांक्षा ने सीलिंग फैन से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। आकांक्षा के पड़ोस में ही उसका चचेरा भाई रहता है। उसने यूं ही आकांक्षा क्या कर रही है, यह देखने के लिए अपने 10 वर्षीय भांजे को आकांक्षा के घर भेजा, तो वह फांसी पर लटकी हुई थी। घटना की सूचना िमलते ही उपनिरीक्षक डाखोरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया।

Created On :   27 May 2023 12:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story