तनाव: फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज , तनावपूर्ण माहौल

फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज , तनावपूर्ण माहौल
  • विशिष्ट धर्म के बारे में अशोभनीय वाक्य लिखे
  • विवादित पोस्ट डालने से भड़के लोग
  • पुलिस मामले की जांच कर रही

डिजिटल डेस्क, नागपुर। फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालने वाले एक युवक के खिलाफ अजनी क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल हो गया था। इस मामले में समता सैनिक दल ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए अजनी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्त में ले लिया। आरोपी का नाम रोहित (23) बताया गया है। इस युवक पर आरोप है कि, उसने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डालकर एक विशिष्ट धर्म के बारे में अशोभनीय वाक्य लिखे थे। इसके बारे में पता चलने पर समता सैनिक दल के अनिकेत कुत्तरमारे ने सतर्कता दिखाई। अमेया पाटील की शिकायत पर अजनी पुलिस ने रोहित पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्त में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सामने आएगा छात्रा की आत्महत्या मामले का सच : मेडिकल से संलग्न नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के आत्महत्या मामले की जांच पूरी हो चुकी है। जांच समिति मंगलवार को यह रिपोर्ट अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये को सौंपेगी। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में 25 से अधिक विद्यार्थियों से पूछताछ करने का ब्योरा शामिल है। रिपोर्ट खुलने के बाद आत्महत्या मामले का सच सामने आ जाएगा।

यह है मामला : बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ऋतुजा बागड़े (19) ने 2 अप्रैल की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुबह यह खबर आग की तरह फैल गई। उस दिन या रात में छात्रा के साथ क्या हुआ, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे वार्ड क्र.-7 में ऋतुजा की प्रात्याक्षिक परीक्षा थी। सीसीटीवी व वार्ड के कर्मचारी, परिचारिका व वहां के मरीजों से बातचीत के बाद भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया। ऋतुजा होनहार छात्रा थी। वह काफी शालीन था। उसने घातक कदम क्यों उठाया, यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया था। अधिष्ठाता डॉ. राज गजभिये ने इस मामले में जांच का आदेश दिए। साथ ही एक जांच समिति गठित की थी। इस घटना के बाद 90 फीसदी विद्यार्थी छुट्टी पर चले गए थे। इसे देखते हुए 21 अप्रैल तक गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई। इस बीच विद्यार्थियों को 10 व 12 अप्रैल को पूछताछ के लिए वापिस बुलाया गया था। इस मामले में जांच समिति ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। मंगलवार को यह रिपोर्ट अधिष्ठाता को सौंप दी जाएगी, तब इस मामले में खुलासा होगा।

Created On :   16 April 2024 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story