तस्करों की तलाश: स्कूटर पर घूम रहे थे दो युवक, तलाशी में निकली 52 ग्राम एमडी - 6.41 लाख का माल जब्त

स्कूटर पर घूम रहे थे दो युवक, तलाशी में निकली 52 ग्राम एमडी - 6.41 लाख का माल जब्त
  • 5.20 लाख रुपये की एमडी के साथ तीन मोबाइल और एक्टिवा जब्त
  • लकड़गंज के लोहा मार्केट में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • ड्रग्स उपलब्ध कराने वाले दर्शन चरडे और कुणाल गभणे की तलाश तेज

Nagpur News. क्राइम ब्रांच के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 52 ग्राम एमडी पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एमडी, तीन मोबाइल फोन और एक एक्टिवा समेत कुल 6.41 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस अब दोनों को एमडी उपलब्ध कराने वाले दो वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह 7 से 9.30 बजे के बीच मादक पदार्थ विरोधी दस्ते की टीम लकड़गंज थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान घासबाजार स्थित लोहा मार्केट में मृगयास्वामी व्यायामशाला के सामने काले रंग की एक्टिवा पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली।

आरोपियों की पहचान शेख इजाज शेख मेहमूद (35), निवासी शांतिनगर और जीवन कांताराम बारापात्रे (37), निवासी प्रेमनगर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान जिपलॉक पन्नी में 52 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5.20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एमडी के अलावा तीन मोबाइल फोन और एमएच-49-बीएक्स-2875 नंबर की एक्टिवा भी जब्त की। जब्त माल की कुल कीमत 6.41 लाख रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें एमडी दर्शन चरडे (30) और कुणाल गभणे (20) की मदद से मिली थी। पुलिस दोनों वांछित आरोपियों की तलाश कर रही है। लकड़गंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(क) और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम ने की।

Created On :   23 Aug 2026 7:47 PM IST

Tags

Next Story