कार्यशाला: अमृता फडणवीस के दिव्याज फाउंडेशन की पहल से आशा वर्कर्स को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन का प्रशिक्षण

अमृता फडणवीस के दिव्याज फाउंडेशन की पहल से आशा वर्कर्स को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन का प्रशिक्षण
  • शहर की 1,112 आशा सेविकाओं तक पहुंचने का फाउंडेशन का संकल्प
  • 53 यूपीएचसी, स्वास्थ्य मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी 300 से अधिक आशा सेविकाएं हुईं शामिल
  • आर्थिक सशक्तीकरण के साथ स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन

Nagpur News. दिव्याज फाउंडेशन और मुराका ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी सेविकाओं के लिए रेशिमबाग स्थित कवि सुरेश भट सभागृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी सेविकाओं को आर्थिक साक्षरता और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला में दिव्याज फाउंडेशन की संस्थापक, गायिका, पूर्व बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। उन्होंने आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी सेविकाओं को सक्षम बनाने के लिए संस्था की कार्ययोजना और रोडमैप की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता स्वप्निल जोशी, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद, मनपा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपक सेलोकर, एनएसईआईएल के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह, मुराका ग्रुप के संस्थापक शंकरजी मुराका, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नंदिता पालशेतकर, मनपा की माता व बालसंगोपन अधिकारी डॉ. सरला लाड़ और एनएचयूएम की शहर कार्यक्रम व्यवस्थापक डॉ. अश्विनी निकम सहित अन्य उपस्थित थे।

आर्थिक सशक्तीकरण के साथ स्वास्थ्य पर मार्गदर्शन

दिव्याज फाउंडेशन के माध्यम से आशा सेविकाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फाउंडेशन ने शहर की करीब 1,112 आशा सेविकाओं तक पहुंचने का संकल्प लिया है। इसी अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मनपा के 53 यूपीएचसी, स्वास्थ्य मंदिर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़ी 300 से अधिक आशा सेविकाओं ने सहभागिता की।

Created On :   21 Aug 2026 7:59 PM IST

Tags

Next Story