महत्व कम हुआ !: आदर्श शिक्षक अवार्ड के लिए 3 तहसील में कोई इच्छुक नहीं, 12 पुरस्कार के लिए 22 प्रस्ताव

आदर्श शिक्षक अवार्ड के लिए 3 तहसील में कोई इच्छुक नहीं, 12 पुरस्कार के लिए 22 प्रस्ताव
  • 12 पुरस्कार के लिए 22 प्रस्ताव
  • आदर्श शिक्षक अवार्ड के लिए 3 तहसील में कोई इच्छुक नहीं

Nagpur News. आदर्श शिक्षक पुरस्कार का शिक्षकों में आकर्षण कम हो गया है। एक समय था, जब आदर्श पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को विशेष सम्मान मिलता था। पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया में राजनीतिक दखलंदाजी बढ़ने पर महत्व कम हो गया है। प्राथमिक विभाग से हर तहसील में एक और माध्यमिक विभाग तथा दिव्यांग संवर्ग से जिले में एक-एक आदर्श शिक्षक का चयन किया जाता है। जिले की 3 तहसीलों से एक भी इच्छुक शिक्षक का प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ। 12 पुरस्कार के लिए जिलेभर से 22 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसमें प्राथमिक विभाग के 10 और माध्यमिक तथा दिव्यांग संवर्ग के 2 पुरस्कार का समावेश है।

इसी महीने के अंत में चयन

शिक्षा विभाग को 22 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इस महीने के अंतिम सप्ताह कमेटी की बैठक में प्रस्ताव रखे जाएंगे। 3 तहसील के प्रस्ताव प्राप्त नहीं है। उन तहसीलों को छोड़ अन्य तहसील से एक-एक प्राथमिक शिक्षक व संपूर्ण जिले से 1 माध्यमिक व एक दिव्यांग संवर्ग के शिक्षक का आदर्श शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक विभाग से आदर्श पुरस्कार के लिए 13 तहसील में से केवल 10 तहसील के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नागपुर ग्रामीण, कलमेश्वर और नरखेड़ तहसील से एक भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं है।

Created On :   20 Aug 2026 5:33 PM IST

Tags

Next Story