- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नई सड़क बनती जा रही और पीछे उभरती...
गजब तकनीक: नई सड़क बनती जा रही और पीछे उभरती जा रहीं है दरारें - सुरेंद्रगढ़ में नवनिर्मित सीमेंट सड़क में लग गए पैबंद

Nagpur News. सीमेंट सड़कों की मजबूती का वादा शहर में जगह-जगह खोखला साबित हो रहा है। सड़क बनने के कुछ साल, महीने बाद दरार पड़ जाए तो समझ में आता है , लेकिन सुरेंद्रगढ़ में सड़क आगे बनती जा रही है और पीछे दरारें पड़ती जा रही हैं।
तीन चरण में सड़क निर्माण : पांडे आटा चक्की से जितेद्र किराना स्टोर्स तक सीमेंट सड़क निर्माण का पहला चरण मुश्किल से दो सप्ताह पहले पूरा हुआ होगा। दूसरे चरण का काम हाल ही में हुआ है, जो सही सलामत है। तीसरे चरण का काम चालू है। पहले चरण की सीमेंट सड़क में लंबी दरारें पड़ गई है। उसे छिपाने के लिए किसी लिक्विड का उपयोग किया जा रहा है। काले रंग का लिक्विड डालकर दरारों को भरा जा रहा है।
गुणवत्ता पर सवाल : सड़क का निर्माणकार्य होकर 15 दिन में ही दरारें पड़ जाने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। निर्माणकार्य के मापदंडों का पालन नहीं किए जाने से सड़क में दरारेें पड़ने के आरोप लग रहे हैं।
यह भी पढ़े -अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश के साथ सुहाना रहेगा मौसम, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की चार उड़ानें रद्द
जिम्मेदारों का गैर-जिम्मेदाराना जवाब : स्थानीय नागरिक अतुल ितवारी बताते हैं कि ठेकेदार कहता है सड़क खराब होगी तो भविष्य में डबल से बना दूंगा। कनिष्ठ अभियंता विनाेद झाड़े ने उपहास भरे लहजे में कहा कि शहर में बड़े-बड़े काम हो रहे हैं, छोटी-छोटी गलतियां तो होंगी। उसे गंभीरता से लेना ठीक नहीं है।
यह प्रतीकात्मक उदाहरण : अन्य मार्गों पर भी स्थिति ज्यादा समाधानकारक नहीं है। निकृष्ट तथा कम प्रमाण में सामग्री का उपयोग मुख्य वजह मानी जा रही है।
जानकारी लेने पर ही बता सकता हूं
प्रमोद मोखाड़े, उप-अभियंता, धरमपेठ जोन मनपा के मुताबिक सुरेंद्रगढ़ में पांडे आटा चक्की से जितेंद्र किराना स्टोर्स मार्ग की सीमेंट सड़क का निर्माण किसने किया, यह पहले पता करना पड़ेगा। कनिष्ठ अभियंता विनोद झाड़े से जानकारी लेता हूं। उसके बाद ही इसके बारे में कुछ बता सकता हूं।
Created On :   20 Aug 2026 5:02 PM IST












