नया एटीआर-72-600: उपराजधानी से ढाका रवाना हुआ एयर एस्ट्रा का नया विमान, फ्रांस से डिलीवरी फ्लाइट पर निकला था

उपराजधानी से ढाका रवाना हुआ एयर एस्ट्रा का नया विमान, फ्रांस से डिलीवरी फ्लाइट पर निकला था
  • काहिरा-अबूधाबी के बाद उपराजधानी में भरा फ्यूल
  • फ्रांस से डिलीवरी फ्लाइट पर निकला था एटीआर-72-600

Nagpur News. बांग्लादेश की एयरलाइन एयर एस्ट्रा का नया एटीआर-72-600 बुधवार को नागपुर से ढाका के लिए रवाना हुआ। विमान फ्रांस के टूलूज से डिलीवरी फ्लाइट पर निकला था। नागपुर में ईंधन भरने के बाद उसने दोपहर 3:48 बजे उड़ान भरी और शाम 7:25 बजे ढाका पहुंचा। विमान में पायलट समेत 5 लोग सवार थे। टूलूज से ढाका की लंबी फेरी फ्लाइट के दौरान विमान ने पहले काहिरा और अबूधाबी में ईंधन के लिए ठहराव किया।

इसके बाद नागपुर में फ्यूल भरा गया। विमान में पायलट समेत पांच लोग सवार थे। एटीआर-72-600 टर्बोप्रॉप विमान है, जिसमें अधिकतम 78 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। इस तरह की डिलीवरी उड़ानों में लंबी दूरी तय करने के दौरान विमानों को रास्ते में कई स्थानों पर ईंधन भरने के लिए रुकना पड़ता है। नागपुर इस उड़ान का एक महत्वपूर्ण तकनीकी पड़ाव रहा।

Created On :   20 Aug 2026 5:25 PM IST

Tags

Next Story