उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी: श्वान के पैर में डाली रॉड, लैब्राडोर का एक्सीडेंट के बाद हुआ सफल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन

श्वान के पैर में डाली रॉड, लैब्राडोर का एक्सीडेंट के बाद हुआ सफल ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन
  • फ्रैक्चर को स्थिर करने के लिए ऐसी बोन प्लेट का इस्तेमाल
  • प्लेट इंसानों के फ्रैक्चर के उपचार में उपयोग में लाई जाती है

Nagpur News. जिला पशु चिकित्सालय में पहली बार रेडियस और अल्ना फ्रैक्चर वाले श्वान की उन्नत ऑर्थोपेडिक सर्जरी कर प्लेटिंग की गई। खास बात है कि फ्रैक्चर को स्थिर करने के लिए ऐसी बोन प्लेट का इस्तेमाल किया गया, जैसी प्लेट इंसानों के फ्रैक्चर के उपचार में उपयोग में लाई जाती है। जानकारी के अनुसार, बेसा निवासी एक परिवार का लैब्राडोर श्वान दुर्घटना में घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे जिला पशु चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सकीय जांच के साथ उसका एक्स-रे कराया गया, जिसमें पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर स्पष्ट हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑर्थोपेडिक सर्जरी करने का निर्णय लिया।

ऑपरेशन के दौरान टूटी हुई हड्डियों को सही स्थिति में लाकर प्लेट और स्क्रू की मदद से स्थिर किया गया। यह सर्जरी डॉ. मयूर काटे और डॉ. सुबोध नंदागवली के मार्गदर्शन और डॉ. रवि हाथझाड़े की उपस्थिति में की गई। चिकित्सकों के अनुसार श्वान फिलहाल हीलिंग स्टेज में है और उसकी रिकवरी पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Created On :   20 Aug 2026 5:48 PM IST

Tags

Next Story