मौसम: अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश के साथ सुहाना रहेगा मौसम, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की चार उड़ानें रद्द

अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश के साथ सुहाना रहेगा मौसम, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की चार उड़ानें रद्द
  • गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही
  • बुधवार को हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना रहा

Nagpur News. गुरुवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे पहले शहर में बुधवार को हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना रहा। दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, अच्छी या तेज बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान थोड़ी उमस महसूस हो सकती है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की चार उड़ानें रद्द

बुधवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो की चार उड़ानें रद्द हुईं। इनमे बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद-नागपुर की उड़ानें शामिल रहीं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु से नागपुर आने वाली फ्लाइट आईएक्स 1543 को रद्द कर दिया गया। नागपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट आईएक्स भी रद्द रही। वहीं इंडिगो की अहमदाबाद-नागपुर उड़ान 6 ई 7502 भी रद्द कर दी गई। यह विमान सुबह 5.50 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरकर सुबह 8 बजे नागपुर पहुंचने वाला था। इसके अलावा नागपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई7548 भी रद्द रही। हालांकि एयरलाइंस की ओर से उड़ानें रद्द किए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।

Created On :   20 Aug 2026 4:50 PM IST

Tags

Next Story