- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा...
राहुल गांधी का दौरा: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा - छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के स्कूलों के बच्चाें काे ही मौका

Nagpur News. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा है- यह कार्यक्रम पूरे महाराष्ट्र के विद्यार्थियों के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस नेताओं से जुड़ी शिक्षा संस्थाओं के विद्यार्थियों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की शिक्षा संस्थाओं में पढ़नेवाले बच्चों का ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और वहीं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 22 अगस्त को पुणे में राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद साधेंगे। राहुल गांधी के इसी महाराष्ट्र दौरे को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि आम और बहुजन समाज के विद्यार्थियों को इस पहले में कोई स्थान नहीं दिया गया है। कांग्रेस ने सामान्य विद्यार्थियों के नाम पर अपना राजनीतिक मंच तैयार किया है।
वंदे मातरम को लेकर कानून मानना जरुरी
वंदे मातरत गीत को लेकर कांग्रेस की भूमिका पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि संसद से पारित कानून का पालन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है। कानून को नहीं मानना संविधान के प्रति असम्मान है। फडणवीस ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस और उसके सहयोगी दल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को स्वीकार नहीं करते? आजादी के इतने वर्षों बाद भी कांग्रेस की मानसिकता गुलामी वाली बनी हुई है।
लाडली बहन योजना बंद नहीं होगी
मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना को लेकर फडणवीस ने कहा कि जब तक उनकी सरकार सत्ता में है, तब तक योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना को बंद कराने के लिए कांग्रेस नेताओं ने अदालत का रुख किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होते नहीं देखना चाहती। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की मौजूदा सहानुभूति को उन्होंने ‘मगरमच्छ के आंसू’ करार दिया।
Created On :   20 Aug 2026 7:23 PM IST












