- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर...
Nagpur News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का यौन शोषण, शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध

Nagpur News अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर युवती का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस ने शनिवार को आरोपी रोहित विजय सोलंकी (25) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े -अतिक्रमण हटाने पर सत्ताधारियों में ही नूराकुश्ती, सीढ़ी तोड़ने को लेकर विधायक और नगरसेवक आमने-सामने
आरोप है कि रोहित ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को प्रेम संबंध में फंसाया था। बाद में उसका व्यवहार ठीक नहीं होने पर पीड़िता ने उससे संबंध खत्म कर लिए। इसके बाद आरोपी ने संबंध के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया।
यह भी पढ़े -अमृता फडणवीस के दिव्याज फाउंडेशन की पहल से आशा वर्कर्स को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन का प्रशिक्षण
पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे बेसा स्थित एक ओयो होटल में ले जाता था और वहां उसका यौन शोषण करता था। यह सिलसिला 23 अक्टूबर 2025 से 18 अगस्त 2026 तक चलने का आरोप है। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
आरोपी की ब्लैकमेलिंग और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हुड़केश्वर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Created On :   22 Aug 2026 7:23 PM IST













