बड़ा बयान: नाना पटोले बोले - अमेरिका ने आरएसएस को आतंकी संगठन घोषित किया, भाजपा का निशाना - विपक्ष के पास कोई काम नहीं

नाना पटोले बोले - अमेरिका ने आरएसएस को आतंकी संगठन घोषित किया, भाजपा का निशाना - विपक्ष के पास कोई काम नहीं
  • पटोले के आरएसएस पर गंभीर आरोप
  • भाजपा ने पटोले के बयान पर साधा निशाना
  • भाजपा ने पटोले के बयान पर साधा निशाना

Mumbai News. कांग्रेस नेता नाना पटोले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर दिए गए बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पटोले ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया है कि अमेरिका ने आरएसएस को आतंकवादी संगठन घोषित किया है। उन्होंने आरएसएस पर राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए संगठन के विदेशों में बैंक खातों को लेकर भी सवाल उठाए। पटोले के बयान पर प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास कोई काम नहीं है। यही कारण है कि वह इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं।

पटोले के आरएसएस पर गंभीर आरोप

नाना पटोले ने कहा कि आरएसएस को लेकर पूरी दुनिया में भ्रम की स्थिति बन रही है। उन्होंने दावा किया कि आरएसएस के दुनिया के करीब 36 देशों में बैंक खाते हैं और इन खातों में पैसा कहां से आया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसका कोई ऑडिट नहीं हो रहा है। पटोले ने राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर भी आरएसएस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित लूट के मामले में आरएसएस की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। पटोले ने कहा कि अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि अमेरिका आरएसएस को लेकर भविष्य में क्या रुख अपनाता है।

भाजपा ने पटोले के बयान पर साधा निशाना

पटोले के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के पास फिलहाल कोई काम नहीं है, इसलिए वे इस तरह की बयानबाजी करते रहते हैं। बन ने सवाल उठाया कि आखिर विपक्षी नेताओं के पास इस तरह की जानकारी कहां से आती है। उन्होंने पटोले के दावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आरएसएस को लेकर अमेरिका की ओर से कभी इस तरह का कोई बयान नहीं आया है।

Created On :   21 Aug 2026 9:59 PM IST

Tags

Next Story