महा वॉकथॉन में जलयुक्त महाराष्ट्र बनाने का संकल्प, मंत्री राठोड, जैकी भगनानी, इरफान पठान समेत कई हस्तियां हुई शामिल

महा वॉकथॉन में जलयुक्त महाराष्ट्र बनाने का संकल्प, मंत्री राठोड, जैकी भगनानी, इरफान पठान समेत कई हस्तियां हुई शामिल
  • मंत्री राठोड, जैकी भगनानी, इरफान पठान समेत कई हस्तियां हुई शामिल
  • महा वॉकथॉन में जलयुक्त महाराष्ट्र बनाने का संकल्प

Mumbai News. महा वॉकथॉन 2026 के जरिए प्रदेश में मिट्टी और पानी को बचाने और जलयुक्त महाराष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया। सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत सुधाकरराव नाईक के जल संरक्षण के उल्लेखनीय कामों का आदर्श लेकर उनकी जयंती के मौके पर 21 अगस्त को महा वॉकथॉन का आयोजन किया। शुक्रवार को राज्य के 35 जिलों में आयोजित महा वॉकथॉन में लगभग 2 लाख लोग शामिल हुए। मुंबई के वरली के समुद्र किनारे प्रोमेनेड परिसर में महा वॉकथॉन का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रदेश के मृदा व जलसंरक्षण मंत्री संजय राठोड, विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, प्रदेश के मृदा व जलसंरक्षण राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक, प्रदेश के मृदा व जलसंरक्षण विभाग के सचिव जितेंद्र पापलकर, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रकांत पुलकुंडवार, अभिनेता जैकी भगनानी,पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, गायक संजू राठोड, अभिनेता पुष्कर श्रोत्री समेत कई विद्यार्थी और नागरिक मौजूद थे। मंत्री राठोड समेत अन्य लोगों ने तीन किलो मीटर महा वॉकथॉन को पैदल चलकर पूरा किया। राठोड ने कहा कि महा वॉकथॉन महाराष्ट्र को जलयुक्त बनाने के लिए अगला कदम है।

Created On :   21 Aug 2026 10:19 PM IST

Tags

Next Story