वोटर्स की स्थिति: प्रदेश में 17 लाख दोहरे नाम वाले मतदाता, 2 करोड़ 7 लाख ने नहीं भरा एसआईआर फार्म - 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

प्रदेश में 17 लाख दोहरे नाम वाले मतदाता, 2 करोड़ 7 लाख ने नहीं भरा एसआईआर फार्म - 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची
  • 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची
  • फार्म जमा नहीं होने वाले वोटरों की स्थिति
  • 24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

Mumbai News. महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 17 लाख 63 हजार दोहरे नाम वाले मतदाता पाए गए हैं। जबकि 75 लाख 52 हजार मतदाताओं का पता ही नहीं चल सका है। वहीं 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं को अनकलेक्टेबल सूची में शामिल किया गया है। यानी इन मतदाताओं के एसआईआर का गणना प्रपत्र (फार्म) अलग-अलग कारणों से जमा नहीं हुए हैं। इसमें घर पर नहीं मिलने, मौत होने, किसी और जगह चले जाने अथवा एक से अधिक बार नाम दर्ज वाले मतदाताओं का समावेश है। राज्य में बीते 17 अगस्त को एसआईआर के लिए मतदाताओं के गणना प्रपत्र (फार्म) भरने की आखिरी तारीख थी। मंगलवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने एसआईआर के आंकड़ों के अंतिम आंकड़े जारी किए हैं। राज्य में कुल 9 करोड़ 78 लाख मतदाताओं में से 7 करोड़ 71 लाख मतदाताओं का एसआईआर फार्म जमा करा दिया है। यानी 78.85 प्रतिशत मतदाताओं ने एसआईआर करा लिया है। जबकि 2 करोड़ 7 लाख से अधिक मतदाताओं ने फार्म जमा नहीं किया है। यानी 21.15 प्रतिशत के फॉर्म जमा नहीं हुए हैं।

24 अगस्त को जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची

चुनाव आयोग की ओर से 24 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची में जिन मतदाताओं का नाम नहीं होगा, ऐसे अगले एक महीने की अवधि में लोग अपना नाम शामिल करने के लिए फॉर्म-6 जमा कर सकेंगे। इसके अलावा जिन मतदाताओं का नाम अनकलेक्टेबल सूची में शामिल किया गया है ऐसे लोग भी फॉर्म-6 जमा कर सकेंगे। वहीं 1 दिसंबर 2026 अथवा उससे पहले 18 साल की आयु करने वाले वाले लोग भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

फार्म जमा नहीं होने वाले वोटरों की स्थिति




Created On :   18 Aug 2026 10:06 PM IST

Tags

Next Story