मांग: पुरानी पेंशन योजना के लिए नागपुर से 19 को मुंबई लिए निकलेगी संकल्प यात्रा

पुरानी पेंशन योजना के लिए नागपुर से 19 को मुंबई लिए निकलेगी संकल्प यात्रा
  • 19 फरवरी को संविधान चौक से संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी
  • शीतसत्र में भी निकाला गया था मोर्चा
  • मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सरकारी कर्मचारियों को जूनी (पुरानी) पेंशन लागू करने की मांग को लेकर नागपुर से मुंबई "वोट फॉर ओपीएस' संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती दिवस पर 19 फरवरी को संविधान चौक से संकल्प यात्रा की शुरुआत होगी। मुंबई के आजाद मैदान पहुंचकर समापन करने की जानकारी जूनी पेंशन संगठन के राज्य कार्याध्यक्ष आशुतोष चौधरी ने दी।

अन्य राज्यों में लागू : महाराष्ट्र में क्यों नहींदेश के 6 राज्यों ने कर्मचारियों को जूनी पेंशन लागू की है। हाल ही में सिक्किम में जूनी पेंशन लागू की गई। महाराष्ट्र की सरकार ने अभ्यास समिति गठित करने का दिखावा किया है। राज्य सरकार जूनी पेंशन को लेकर गंभीर नहीं रहने से कर्मचारियों में असंतोष है। अन्य राज्य जूनी पेंशन लागू कर सकते हैं, फिर महाराष्ट्र सरकार क्यों नहीं कर सकती। संकल्प यात्रा निकाल कर सरकार से यह सवाल पूछा जा रहा है।

सरकार नहीं दे रही ध्यान जूनी पेंशन की मांग को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। आगामी चुनाव में राजनीतिक दलों को सबक सिखाने के लिए वोट फॉर ओपीएस यानी जो जूनी पेंशन की बात करेगा, उसे ही वोट देकर सरकार स्थापना करने का अवसर देने का 16 लाख कर्मचारी तथा उनके परिजनों ने निर्धारण करने की संगठन के जिला सचिव पुरुषोत्तम हटवार ने जानकारी दी।

शीतसत्र में दिया आश्वासन पूरा नहीं : विधानमंडल के शीतसत्र में पेंशन जनक्रांति महामोर्चा निकाला गया था। सरकार की ओर से जूनी पेंशन लागू करने का आश्वासन दिया गया। अभी तक उसे पूरा नहीं किया। सरकार को उसकी याद दिलाने के लिए 19 फरवरी को नागपुर में आंदोलन का शंखनाद कर 28 फरवरी को मुंबई के आजाद मैदान पहुंचने का निर्णय लिए जाने की जानकारी संगठन के नागपुर जिलाध्यक्ष सचिन इंगोले ने दी।

Created On :   15 Feb 2024 7:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story