आयोजन: बसंत उत्सव की बहार में छाईं वुमनियां, एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने मचाया धमाल

  • वुमन भास्कर क्लब और रायसोनी ग्रुप का आयोजन
  • पीले रंग के परिधान में सज-धज कर शामिल हुईं महिलाएं
  • स्पर्धाओं के विजेताओं को मिले उपहार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जीरो माइल फ्रीडम पार्क में बसंत पंचमी को खूबसूरत बनाने के लिए ‘बसंत उत्सव’ का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें वुमन भास्कर क्लब की वुमनियां छाई रहीं। उत्सव का आयोजन वुमन भास्कर क्लब और रायसोनी ग्रुप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में आने वाली सभी महिलाओं को मांगटीका भेंट में दिया गया। इस दौरान याद के तौर पर महिलाओं से शगुन के रूप में हाथों में हल्दी लगे हैंडप्रिंट लिए गए। बसंत उत्सव में 700 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। सभी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उत्सव में पीले कलर के परिधान पहनकर महिलाएं शामिल हुईं, जिसमें से बसंत उत्सव की ‘बसंत रानी’ का चयन किया गया। इसके अलावा फूलों के गहनों से सजकर आईं महिलाओं में से भी विजेता का चयन किया गया, साथ ही घर से मीठे व्यंजन बनाकर लाई महिलाओं में से भी विजेता चुनी गईं। इसके अलावा सभी महिलाओं में से ‘फेस ऑफ दि डे' का चयन खास रहा। इस कार्यक्रम के को-स्पॉन्सर श्री मेहर ज्वेलर्स और गिफ्ट स्पॉन्सर इंडो हर्बल्स रहे। कोर टीम सदस्य प्रतीक्षा चौरसिया उपस्थिति थीं। कलानिकेतन की डायरेक्टर पूजा खंडेलवाल का सहयोग रहा।

बसंत उत्सव की विजेता

बसंत रानी : शुभलक्ष्मी रहाटे (प्रथम), विधि ग्वालानी (द्वितीय), राजश्री गाडगिलवार (तृतीय) और संतोष बुधराजा (प्रोत्साहन पुरस्कार)

फूलों के गहने : शुभांगी नानवटकर (प्रथम), शुभलक्ष्मी रहाटे (द्वितीय), कोमल शर्मा (तृतीय), सुनीता मस्करे (प्रोत्साहन पुरस्कार)

मीठे व्यंजन : कीर्ति राजमालवार (प्रथम), किरण तोतलानी (द्वितीय), आशा कुरजेकर (तृतीय), नेहा वानी (प्रोत्साहन पुरस्कार)

आज का दौर ऐसा है, जिसमें महिलाएं कभी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर गृहिणियों की बात करें, तो उन्हें वुमन भास्कर क्लब ‘बसंत उत्सव’ जैसी प्रतियोगिताओं से अपनी कला प्रदर्शित करने और अपने लिए समय निकालने का मौका दे रहा है, जो सराहनीय है। - नीलिमा बावने, अध्यक्ष, धरमपेठ महिला को-ऑपरेटिव सोसाइटी

मुझे आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं एक्साइटेड थी बसंत उत्सव में आकर। यहां मैंने खूब एंजॉय किया। महिलाओं को अपने लिए समय जरूर निकालना चाहिए, ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सकें। - विधि झा, मैनेजिंग डायरेक्टर, संगिनी फाउंडेशन

महिलाओं में प्रतियोगिता में भाग लेने का उत्साह देख कर काफी अच्छा लगा। यहां लड़कियों से लेकर 60 वर्ष की महिलाओं में जोश देखकर मन किया कि मैं भी स्टेज पर जाकर परफॉर्म करूं। अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए वुमन भास्कर क्लब एक बेहतरीन मंच है। - शशि मलिक, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडो हर्बल्स

Created On :   15 Feb 2024 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story