- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नांदेड़
- /
- महानगरपालिका में 35 नए चेहरों को...
Nanded News: महानगरपालिका में 35 नए चेहरों को मिला अवसर, इस बार महिला प्रतिनिधित्व बढ़ा

- नगरसेवकों के कार्य का होगा मूल्यांकन
- 35 नए चेहरों को मिला अवसर
Nanded News, नांदेड-वाघाला महानगरपालिका के हाल ही में संपन्न चुनावों में भाजपा, कांग्रेस, शिवसेना (शिंदे गुट), एमआईएम और वंचित बहुजन आघाड़ी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों को सफलता मिली है। इस चुनाव के माध्यम से 35 से अधिक नए चेहरे महानगरपालिका के सदन में निर्वाचित होकर आए हैं। इनमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय होने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में चर्चा हो रही है।स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। नागरिकों का मानना है कि नए और महिला नगरसेवकों की सक्रियता से महानगरपालिका के कामकाज में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण आएगा। जलापूर्ति की अनियमितता, खराब सड़कें, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं, ड्रेनेज व्यवस्था, अतिक्रमण और यातायात जाम जैसी मूलभूत समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। नागरिकों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित नगरसेवक इन मुद्दों पर ठोस और प्रभावी भूमिका निभाएंगे। चुनाव के दौरान दिए गए आश्वासनों को किस हद तक अमल में लाया जाता है, इस पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
नगरसेवकों के कार्य का होगा मूल्यांकन
कई नगरसेवक पहली बार सदन में पहुंचे हैं, इसलिए महानगरपालिका की कार्यप्रणाली को समझना उनके लिए एक चुनौती होगी। सदन में प्रश्न उठाने, चर्चा में भाग लेने और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के आधार पर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद विकास के मुद्दों पर सामूहिक प्रयास किए जाने की अपेक्षा नागरिक जता रहे हैं।
Created On :   18 Jan 2026 8:31 PM IST












