Narsinghpur News: नरसिंहपुर में राम मंदिर के पास जर्जर मकान भरभराकर गिरा

नरसिंहपुर में राम मंदिर के पास जर्जर मकान भरभराकर गिरा
स्कूल ऑटो चालक की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

डिजिटल डेस्क,नरसिंहपुर। नरसिंहपुर शहर में गुरुवार को राम मंदिर के पास स्थित कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर बना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान एक छोटा बच्चा इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। वहीं, स्कूल ऑटो चालक की सतर्कता और समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। ऑटो में सवार 8 से 10 स्कूली बच्चों की जान बच गई, क्योंकि चालक ने समय रहते वाहन रोक लिया। बताया जा रहा है कि यह मकान कुछ दिन पहले ही जर्जर भवन के रूप में चिन्हित किया गया था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि चालक समय पर ऑटो नहीं रोकता, तो मकान सीधे ऑटो पर गिर सकता था। ऑटो में 8 से 10 स्कूली बच्चे सवार थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की सतर्कता के चलते सभी बच्चे सुरक्षित बच गए।

रहवासियों ने बताया कि संबंधित मकान को कुछ दिन पहले ही जर्जर भवन के रूप में चिन्हित किया गया था। इसके बावजूद समय रहते इसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर के अन्य जर्जर भवनों को भी तत्काल हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Created On :   23 July 2026 4:51 PM IST

Tags

Next Story