New Delhi News: रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार से बरेका सम्मानित

रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार से बरेका सम्मानित
  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने प्रदान किया सम्मान
  • रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रथम पुरस्कार से बरेका सम्मानित

New Delhi News. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश कुमार ने शुक्रवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड (प्रथम पुरस्कार) प्रदान किया। रेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री राम जन्म चौबे ने सतीश कुमार से यह पुरस्कार प्राप्त किया। बरेका के जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बरेका को यह प्रतिष्ठित सम्मान रेलवे बोर्ड के राजभाषा निदेशालय द्वारा वर्ष 2024 के दौरान बरेका, वाराणसी द्वारा हिंदी में किए गए उल्लेखनीय, गुणवत्तापूर्ण और नवाचारी कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वरूप बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड के साथ 14 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने कहा कि यह पुरस्कार बरेका में राजभाषा हिंदी के निरंतर प्रयोग, प्रोत्साहन और प्रभावी कार्यान्वयन का सशक्त प्रमाण है। यह सम्मान भविष्य में हिंदी को कार्य-भाषा के रूप में और अधिक सुदृढ़ एवं व्यापक बनाने के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

Created On :   26 Dec 2025 8:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story