120 वर्षीय महिला को किया गया सम्मानित, वंदना भेंडे को आचार्य की उपाधि

120 year old woman honored, Vandana Bhende got the title of Acharya
120 वर्षीय महिला को किया गया सम्मानित, वंदना भेंडे को आचार्य की उपाधि
उपलब्धि 120 वर्षीय महिला को किया गया सम्मानित, वंदना भेंडे को आचार्य की उपाधि

डिजिटल डेस्क, वर्धा। स्नेहमिलन बेरोजगार महिला बहुउद्देशीय समाजसेवी संस्था की ओर से बोरखेड़ी गांव की 120 वर्ष की बुजुर्ग महिला कासाबाई नेहारे का सत्कार संस्था अध्यक्ष राखी रघाटाटे ने शॉल, श्रीफल और साड़ी देकर सम्मानित किया । गांव के सभी नागरिक को नाश्ता और मिठाई का वितरण किया गया। इस समय माला काले, छबु भोयर, कविता नेहारे, सुरेखा ठाकरे, सुनीता भोयर, मंदा नेहारे, शालिनी बोबडे, प्रतिभा गायकवाड़, कुसुम भोयर, प्रीति वरघ, वनिता वरघड, कल्पना वरखड, लक्ष्मी कुंभरे, सोनु बोबडे, मयुरी भोयर, मनीषा ठाकरे, जया, जोत्सना राऊत, सीमा नेहारे, शुभांगी राऊत, शुभांगी पिसे, वंदना भुते, लक्ष्मी जाभुनकर, अंकिता कुनघटकर, दीक्षा सुरकार, वर्षा उमाटे आदि उपस्थित थीं। 

वंदना भेंडे को आचार्य की उपाधि

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज विद्यापीठ, नागपुर द्वारा महिला आश्रम अध्याापिका विद्यालय की प्राचार्य वंदना रवींद्र भेंंडे को आचार्य पदवी से सम्मािनत िकया गया। उन्होंने हाल ही में शिक्षा शास्त्र में डिग्री हासिल की है। उन्होंने अध्यापक विद्यालय के छात्र अध्यापक व छात्र अध्यापिका में मूल्य, आत्म-अवधारणा, रचनात्मकता और चिंता का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर शोध किया। शोध कार्य के लिए सुहासकुमार पाटिल, प्राचार्य, शासकीय शिक्षक महाविद्यालय, यवतमाल ने मार्गदर्शन किया। महिला सेवा मंडल संस्था द्वारा वंदना भेंडे को खादी की साड़ी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस समय संस्था के मंत्री पवन बाबू रुइया, उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, सदस्य रश्मि रुइया और ज्ञानेश्वर घुगे, प्राचार्य सुनील नागमोते, मुख्याध्यापक देवेंद्र टेकाड़े, मुख्याध्यापिका संध्या पुरी, मुख्याध्यापिका तारा वाघ एवं प्राध्यापक रीना परतेती, डॉ.  सुचिता राउत,  माधुरी देशमुख, साधना मेंढे, गणेश चौधरी, सचिन चौधरी और महिला सेवा मंडल की पूरी टीम ने भेंडे को बधाई भी दी।   
 

Created On :   22 Oct 2021 12:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story