भोपाल में ATM डिकोड करके युवक ने निकाले 13 लाख रुपए, देखें वीडियो

13 lakh rupee theft from ICICI bank ATM in Bhopal
भोपाल में ATM डिकोड करके युवक ने निकाले 13 लाख रुपए, देखें वीडियो
भोपाल में ATM डिकोड करके युवक ने निकाले 13 लाख रुपए, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  भोपाल के पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने सरला टावर सोनागिरी में स्थित ICICI बैंक के ATM से 13 लाख 15 हजार 800 रुपए चोरी चले गए। आरोपी ATM सिक्योरिटी के लिए लगा सिक्स डिजिट का पासवर्ड ब्रेक कर ATM से 13 लाख , 15 हजार रुपए की रकम उड़ाकर ले गया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी सौ - सौ रुपए के छह नोट को मौके पर छोड़कर गया हैं, जो कटे फटे और स्याही लगे हुए थे।

पुलिस को ATM बूथ के CCTV में फुटेज मिला है। पुलिस ने घटना के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। ये रुपए ATM मशीन को डिकोड करके निकाले गए हैं। ATM का पासवर्ड दो अलग"अलग लोगों के पास रहता है। इसमे पैसा रखने वाली कंपनी के पास तीन डिजिट होते हैं तीन अन्य डिजिट का पासवर्ड बैंक अफसर के पास होता है। आरोपी ने दोनों कोड डाल कर पैसे निकाले है इससे आशंका है कि इसमें कंपनी और बैंक के कर्मचारियों की मिलीभगत हो सकती है।

ICICI बैंक का ATM की सुरक्षा की देखरेख ब्राइटर सेफ गर्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी करती है। उसने सुबह थाने आकर सूचना दी कि ICICI बैंक के ATM से छेड़खानी हुई हैं। मौके पर पहुंचकर मुआयना किया गया। जिसमें पाया कि आरोपी ने ATM बूथ के अंदर आया है। उसके बाद उसको तोड़ा नहीं है। आराम से उसको खोलकर सीक्रेट छह डिजिट के पासवर्ड को डालकर उसे ब्रेक किया और उसमें रखी रकम निकालकर ले गया है।

डेढ़ घंटे रुका ATM के अंदर
आरोपी करीब 11.30 बजे के करीब ATM पर आया है। जहां उसने बूथ की लाइट बंद करके ATM के नीचे के हिस्से को खोला और उसके अंदर केस चैंबर में जाने के लिए पासवर्ड डालकर उसे खोला। रकम निकली और वहां से 1 बजे के  करीब ATM से बाहर निकलकर फरार हो गया है। आरोपी ATM की तकनीकी पूरी जानकारी होगी। CCTV में वह कैद हो गया है। फुटेज धुधले हैं, उनको क्लीयर करने की कोशिश की जा रही है।

ATM से लाखों स्र्पए चोरी होने की सूचना कंपनी आफिस के हैड क्वाटर आफिस मुंबई में रात में अलर्ट हो गया था। वहां से मैसेज होते हुए सुबह छह बजे पिपलानी पुलिस के पास पहुंचा। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन ATM जस का तस मिला तो वह वापस थाने आ गई। उसके बाद सुबह दस बजे भोपाल आफिस के ब्रांच मैनेजर राकेश प्रसाद पहुंचे, उनको साथ आए कर्मचारियों के सामने ATM बूथ को खुलवाया गया। तब इसी चोरी की जानकारी तय हुई, शुक्रवार को ही ATM में कंपनी ने सात लाख स्र्पए डाले थे। शिकायत पर पुलिस ने 457, 380 की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

Created On :   23 Sep 2017 4:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story