मातृ सुरक्षा प्रोजेक्ट में हाई रिस्क में मिली 1358 महिलाएं

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
ताकि महिला के गर्भ को न लगे ग्रहण मातृ सुरक्षा प्रोजेक्ट में हाई रिस्क में मिली 1358 महिलाएं

डिजिटल डेस्क,सिवनी। जिले में गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशुओं की सेहत को सुधारने के लिए जिले में मातृ सुरक्षा प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। 15 दिनों के भीतर हाईरिस्क श्रेणी में आने वाली 1358 महिलाओं का चिन्हांकन किया गया। इन महिलाओं को विशेष कैंप लगाकर उनकी जांच कर दवाएं देने का काम किया गया। दो बार के शिविर में  930 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिजीत पचौरी ने बताया कि  यह अभियान इसीलिए चलाया जा रहा है ताकि गर्भवति महिलाओं की सेहत सुधरे और उनके गर्भ में पल रहे शिशु भी सुरक्षित रहे। कई बार प्रसव के दौरान महिला की जान तक चले जाती है ऐसे में उनकी भी सेहत सुधारा जाना जरूरी है।

ऐसे चलाया अभियान  

जानकारी के अनुसार  हाई रिस्क श्रेणी की महिलाओं का चिन्हांकन करने के लिए फार्मेट तैयार किया गया। 16 प्रकार की केटेगिरी में आने वाली गर्भवती महिलाओं शामिल करने के लिए सभी सीडीपीओ और सुपरवाईजर को फार्मेट भेजा गया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकताओं और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद एएनएम की मदद से 1358 महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी में मिली।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हो रही जांच 

महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाकर पहले उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जा रही है। इसमें 10 प्रकार के टेस्ट हो रहे हैं। इसके आधार पर मेडिकल ऑफिसर उन्हें दवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं को खान पान और अन्य परामर्श भी दिए जा रहे हैं। इसमें  महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग की मदद से यह काम हो रहा है। 21 जनवरी को भी शेष महिलाओं की जांच के लिए कैंप लगाया जाएगा। 
 

Created On :   21 Jan 2023 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story