प्लास्टिक और थर्माकोल की पाबंदी पर जागरूकता फैलाने में खर्च होंगे 3 करोड़ रुपए 

3 crores will spent for Creating awareness for plastic-thermocol
प्लास्टिक और थर्माकोल की पाबंदी पर जागरूकता फैलाने में खर्च होंगे 3 करोड़ रुपए 
प्लास्टिक और थर्माकोल की पाबंदी पर जागरूकता फैलाने में खर्च होंगे 3 करोड़ रुपए 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्लास्टिक और थर्माकोल पर पाबंदी के बारे में प्रदेश के नागरिकों में जनजागृति करने के लिए 3 करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। प्लास्टिक और थर्माकोल पर पाबंदी के बारे में जानकारी देने वाले विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार के अन्य माध्यमों पर यह राशि खर्च होगी। राज्य सरकार ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल को अनुदान मुहैया कराया है। सरकार के पर्यावरण विभाग ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है।

सरकार ने मार्च महीने में बजट सत्र के दौरान प्लास्टिक और थर्माकोल के उत्पादन पर संपूर्ण राज्य में पाबंदी लगाने का फैसला लिया था। इसके मद्देनजर सरकार अब प्लास्टिक और थर्माकोल पर पाबंदी को परिणामकारक बनाने के लिए जागरूकता मुहिम चलाने का फैसला लिया है। इस काम के लिए मीडिया के विभिन्न माध्यमों को उपयोग किया जाएगा। सरकार की तरफ से दी जाने सरकार के सूचना व जनसंपर्क निदेशालय ने प्लास्टिक और थर्माकोल पर पाबंदी को लेकर नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए 10 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रारूप तैयार किया है। लेकिन फिलहाल सरकार ने 3 करोड़ 28 लाख 24 हजार रुपए खर्च करने की अनुमति दी है। 
 

Created On :   1 April 2018 12:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story