उप्र: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, CM ने किया 4 लाख रुपये की मदद का ऐलान

5 killed, one injured as wall collapses in Shajahanpur
उप्र: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, CM ने किया 4 लाख रुपये की मदद का ऐलान
उप्र: शाहजहांपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत, CM ने किया 4 लाख रुपये की मदद का ऐलान
हाईलाइट
  • शाजहांपुर में दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत
  • एक घायल

डिजिटल डेस्क, शाजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शुक्रवार को शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के वाजिदखेल मुहल्ले में दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।

शाजहांपुर के जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा शाजहांपुर शहर के वाजिद खेल मोहल्ले में हुआ। उन्होंने बताया, एक परिवार सो रहा था, तभी पड़ोसी के मकान की दीवार की ईंटे गिर गयीं। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु पर गहरा शोक भी व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल बच्चे का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को शबनम अपने चार बेटों व दो बेटियों के साथ खुले आंगन में लेटी थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाले एक पड़ोसी के दो मंजिल मकान पर बंदरों ने छत की चाहरदीवारी हिलाई तो वह भरभराकर आंगन में लेटी शबनम व उसके बच्चों पर गिर पड़ी। अचानक ईंटें गिरने से 5 लोंगों की मौत हो गई।

 

Created On :   17 July 2020 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story