सोयाबीन निकालते समय हादसा महिला की मौत

Accident woman dies while extracting soybean
सोयाबीन निकालते समय हादसा महिला की मौत
पातूर सोयाबीन निकालते समय हादसा महिला की मौत

डिजिटल डेस्क, पातूर. खेत खलिहानों में अब सोयाबीन निकालना और उसे तयार करने का काम जोरों पर चल रहा है। लेकिन यहा पर भी संकट किसान और खेतिहर मजदूरों का पिछा नहीं छोड़ रहा है। सोयाबीन निकालते समय हुए हादसे में एक महिला किसान की मौत होने की घटना चतारी- सुलकी परिसर में घटी है। इस घटना से परिसर में शोक व्यक्त हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पातूर तहसील के विवरा निवासी महिला किसान गीताबाई गजानन मेसरे उम्र 50 को खेत चतारी- सुकली सीमा पर है। इस  खेत खलिहान में थ्रेशर के जरीए सोयाबीन निकालने का काम शुरू था। इस महिला के साथ उनके परिजन और कुछ मजदूर भी खेत में मौजूद थे। सब लोग थ्रेशर मशीन से सोयाबीन निकाल रहे थे की इसी दौरान थ्रेशर की छलनी की धक्का महिला किसान को लगा और इसी में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के चलते गांव में शोक व्यक्त हो रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story