चिंता: अब तक शतप्रतिशत नहीं भरा मोर्णा बांध, किसान परेशान

अब तक शतप्रतिशत नहीं भरा मोर्णा बांध, किसान परेशान
  • मोर्णा बांध का जलस्तर 81.79 प्रतिशत
  • रबी मौसम में मिलेगा पानी
  • बांध ने अब की बार किसानों की चिंता जरूर बढ़ाई

डिजिटल डेस्क, पातूर, अब्दुल कुद्दुस | पातूर तहसील में मोर्णा बांध सबसे बड़ा बांध है। इस बांध ने अब की बार किसानों की चिंता जरूर बढ़ाई है। बरसात का मौसम बीत रहा है और बांध में अब तक 81.79 प्रतिशत जल भंडारण हो गया। पिछले साल की तुलना में जल भंडारण की कमी के कारण यह बांध शतप्रतिशत भरेगा की नहीं, इस बारे में भ्रम की स्थिति है। फिल्हाल किसानों में चिंता नजर आ रही है। तहसील के पास्टूल गांव से सटे हुए मोर्णा बांध में 4 अक्टूबर को जल भंडारण की स्थिति का जायजा लिया गया।

इस बांध में तब 81. 72 प्रतिशत जल भंडारण दर्ज किया गया। बीते साल की तुलना में यह जल भंडारण काफी कम है। क्योंकि इसी समय पिछले साल बांध में शतप्रतिशत जल भंडारण हो गया था। 1 जून से अब तक 625 मी. मी. बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल इस समय बांध शतप्रतिशत भरा था और जल विसर्ग भी किया गया था, लेकिन इस साल बांध अब तक नहीं भरा है, जो किसानों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

रबी मौसम में मिलेगा पानी

मोर्णा बांध में फिलहाल तक 81.79 प्रश जलभंडारण है। अब तक बांध में शत प्रतिशत जल भंडारण नहीं हुआ है। इसके बावजूद रबी के मौसम में किसानों को सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जाएगी, लेकिन ग्रीष्म कालीन फसलों के उत्पादन के लिए जलापूर्ति हो सकती है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता, ऐसा सिंचाई विभाग के सूत्रों का कहना है।

Created On :   6 Oct 2023 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story