चलते वाहन से बिजली तारे छू गई करंट से एक की मौत, एक घायल

One killed, one injured due to electric current touched by moving vehicle
चलते वाहन से बिजली तारे छू गई करंट से एक की मौत, एक घायल
पातूर चलते वाहन से बिजली तारे छू गई करंट से एक की मौत, एक घायल

डिजिटल डेस्क, पातूर. शहर के कुछ मजदूर माल वाहक वाहन से जा रहे थे। यह वाहन से अचानक बिजली के तारे छू गई। जिससे  वाहन में बिजली करंट आया। इस घटना में दो मजदूरों को बिजली का जबरदस्त करंट लगने से इसमें से एक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  अन्य मजदूरों ने समय रहते वाहन से छलांग लगाते हुए अपनी जान बचाई। पातूर शहर में शनिवार की सुबह एक ऐसी दुर्घटना की खबर आई की जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह पातुर शहर के देवली मैदान किल्ला परिसर के कुछ मजदूरों को एक माल वाहक वाहन से काम पर ले जाया जा रहा था। पातूर के समीप  बिजली वितरण सबस्टेशन के बाजू में कैनाल मार्ग से यह वाहन जा रहा था की अचानक यहां के बिजली के खम्भे की बिजली की तारे इस वाहन को छू गई। जिससे वाहन में अचानक करंट दौड़ा। मजदूरों ने समय रहते वाहन में से छलांग लगाते हुए अपनी जान बचाई। दो मजदूर बिजली तारों के चपेट में आने से उन्हे जबरदस्त करंट लगा। इस में एक मजदूर  गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। लेकिन वहां जाते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, या मृतक का नाम  शेख मुख्तार शेख मेहबूब और घायल मजदूर का नाम  शेख सलीम शेख मुसा  बताया गया है। इस मामले में आगे की जांच  पातुर पुलिस स्टेशन के थानेदार हरीश गवली के मार्गदर्शन में भास्कर इंगले,  अभिजीत आसोलकर कर रहे हैं। मृतक शेख मुख्तार  का शव पोष्टमार्टम के लिए जिला सर्वोपचार अस्पताल में भेज दिया गया है। इस घटना के दौरान पातूर के पत्रकार  दूलेखां युसूफ खान, स्वप्निल सुरवाडे, किरण निमकंडे , सैय्यद साजिद, प्रमोद कढोणे ने राहत कार्य कर पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग किया।  


 

Created On :   30 Oct 2022 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story