वर्धा नदी में चार युवकों की डूबने से मौत, बांध में एक अन्य डूबा

तैरने के लिए गए चारों युवक बहे, सभी के शव मिले

डिजिटल डेस्क, वणी(यवतमाल) । दो अलग - अलग घटनाओं में नदी पर तैरने गए चार युवक व एक अन्य की बांध में डूबने से मौत हो गई। घटना 15 अगस्त की शाम को वणी के नायगांव खुर्द और जुनाडा इन दो गांव के वर्धा नदी के तट पर घटी। चारों के शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बुधवार की सुबह मिले । मृतकों में रितेश नत्थू वानखडे (18) निवासी शिवाजी नगर भद्रावती, आदर्श देवानंद नरवाडे (20) निवासी गजानन नगर भद्रावती शामिल हैं। दोनों के शव वर्धा के जुनाडा तट परके पानी में बह गए थे। दूसरी घटना नायगांव खुर्द के तट पर घटी है। इसमें प्रवीण सोमलकर (36) और दिलीप कोसरकर(40) शामिल हैं। दोनों नायगांव खुर्द के तट से बह गए थे। इसमें दिलीप का शव मांजरी में मिला है जबकि प्रवीण का शव कोना में वर्धा नदी के तट पर पाया गया । घटना की जांच वणी पुलिस कर रही है। रितेश और आदर्श उनके तीन अन्य दोस्तों के साथ इस वर्धा नदी के पुलिया पर बैठकर नदी को देख रहे थे। तभी इन दोनों की पानी मे नहाने की इच्छा हुई। बिना किसी को पूछे दोनों नदी में उतरे। मगर तेज रफ्तार के साथ यह लोग बहते चले गए। उनके तीन अन्य दोस्त रोहन डोंगरे, अविनाश पचारे, मंथन चिंचोलकर ने बचाव के लिए आवाज लगाई। तब कुछ नागरिकों ने पानी में छलांग लगाकर उन्हे खोजने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिले। बाद में इसकी जानकारी शिरपुर थानेदार गजानन करेवाड को दी गई। पुलिस कर्मी सुनील दुबे और अन्य ने दोनों के शव ढूंढ निकाले। भद्रावती जिला चंद्रपूर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्‌टी होने से इन चार में से 2-2 लोगों ने नायगांव खुर्द और जुनाडा में तैरने का, नहाने का प्लान बनाया था। उसी के चलते वे वर्धा नदी के तट पर पहुंचे थे। पानी का बहाव तेज होने और गहराई का अनुमान होने से तेज गति से बहते चले गए। हाल ही में 22 और 27 जुलाई को अतिवृष्टि होने से नदी में लबालब पानी भरा हुआ है। बुधवार की सुबह खोजबीन शुरू हुई। जिसके बाद चारों शव मिले। जो प्रवीण और दीपक के साथ आए थे उनकी संख्या इन दोनों को छोड़कर चार थी। उनमेे विशाल तुरकर (32), विजय उईके (38), स्वप्नील सुरतेकर(20) और जगदीश बावने (35) का समावेश था। यहां पर भी यह दोनों ही पानी में उतरे थे। अन्य चार ने उन्हे बचाने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिली।

बांध में नहाने गए युवक की पानी में डूबकर मौत

मारेगाव : तहसील का एक युवक चंद्रपुर जिले के गडचांदुर के पास अमनाला बांध पर दोस्तों के साथ नहाने गया था। जहां उसकी डूबकर मौत हो गई। यह घटना 15 अगस्त की दोपहर को घटी। मृतक युवक का नाम सतीश शंकर चिंचोलकर (32) बताया गया है। वह मारेगांव तहसील के चोपण गांव का निवासी था। इस डैम में वह नहाने के लिए उतरा। उसे तैरना नहीं आता था। जैसे ही वह थोड़ा पानी में आगे गया डूबने लगा। उसी समय वहां मछली पकड़ने के लिए आए मछुआरे ने बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई लेकिन तब तक विलंब हो चुका था। सतीश का मृत शव पानी से बाहर निकाला गया। वह चंद्रपुर के मयूर इंटरप्राइजेस इलेक्ट्रानिक दुकान के वर्लफुल कंपनी का काम कर रहा था। 15 अगस्त को वह आफिस की छुट्‌टी होने से दोस्तों के साथ इस बांध पर अधिक माह के उपलक्ष्य में नहाने के लिए गया था। सतीश के परिवार में माता- पिता, दो भाई सहित भरा-पूरा परिवार है। सतीश का ब्याह नही हुआ था। उसके इस तरह चले जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। गडचांदुर पुलिस को इसकी जानकारी मिलतेही उन्होने घटनास्थल आकर शव का पंचनामा कर गडचांदुर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। चोपण में उसका शोकपूर्ण वातावरण में अंतिम संस्कार किया गया।

Created On :   16 Aug 2023 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story