- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Washim
- /
- तीन जगह वरली मटका अड्डे पर...
तीन जगह वरली मटका अड्डे पर कार्रवाई
By - Tejinder Singh |27 Dec 2022 6:59 AM GMT
छापेमारी तीन जगह वरली मटका अड्डे पर कार्रवाई
डिजिटल डेस्क, दहीहांडा। पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर वरली मटके के अड्डे पर छापेमारी की। तीन जगह कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मटका सामग्री, नकद राशि जब्त करते हुए अपराध दर्ज किया है। दहीहांडा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वड़द बु., कुटासा और दहीहांडा यहां पर चोरी छूपे वरली मटका चलाया जा रहा है, ऐसी जानकारी दहीहांडा पुलिस को मिली। पुलिस ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों जगह पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने घटनास्थल से वरली मटका खेलने की सामग्री, नकद राशि जब्त की। थानेदार सुरेंद्र राऊत के मार्गदर्शन में पीएसआइ शिल्पा धुर्वे, एएसआइ अरूण घोरमोड़े, हेकां अनिल भांडे, हेकां अरूण तेलगोटे,पोकां शदर सोलंके, पोका. कोद्रे, प्रफुल्ल दिंडोकार आदि ने की है।
Created On :   27 Dec 2022 12:27 PM GMT
Next Story