- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Washim
- /
- लखन मलिक का टिकट काटकर भाजपा ने...
Washim News: लखन मलिक का टिकट काटकर भाजपा ने चौंकाया, खोडे को उम्मीदवार घोषित किया

Washim News : नंदकिशोर वैद्य | भारतीय जनता पार्टी ने वाशिम सुरक्षित सीट से मंगरुलपीर भाजपा के पूर्व शहराध्यक्ष तथा भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्याम रामचरण खोडे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस प्रकार 4 मर्तबा वाशिम का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करनेवाले भाजपा विधायक लखन मलिक का टिकट काटकर भाजपा ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है।
अब वाशिम सुरक्षित सीट से महायुति के श्याम रामचरण खोडे तथा महाविकास आघाड़ी के डॉ. सिध्दार्थ देवढे के बीच मुकाबला तय है। ज्ञात हो कि वंचित की ओर से मेघा डोंगरे को सबसे पहले प्रत्याशी के बनाया जा चुका है। आघाड़ी की ओर से दो दिन पूर्व ही शिवसेना उबाठा ने डॉ. सिध्दार्थ देवढे को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, जिसके बाद से ही महायुति के उम्मीदवार को लेकर वाशिम विधानसभा क्षेत्र में उत्सुकता बनी हुई थी। भाजपा की टिकट की दौड़ में मलिक के अलावा डॉ. दीपक ढोके, राहुल तुपसांडे, श्याम खोडे, धनंजय घुगे भी शामिल थे।
Created On :   28 Oct 2024 8:13 PM IST













