निधन: महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी नहीं रहे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राजेंद्र पाटनी नहीं रहे, लंबे समय से बीमार चल रहे थे
  • शिवसेना से भाजपा में हुए थे शामिल
  • ग्रामीण मुद्दों की रखते थे जानकारी
  • पाटणी के निधन से शोकपूर्ण वातावरण

डिजिटल डेस्क, वाशिम । महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और करांजा सीट से विधायक राजेंद्र पाटनी का निधन हो गया । वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके निधन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया।

उपमुख्यमंत्री ने पाटणी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अत्यंत दुखद समाचार है कि विधानसभा में मेरे सहयोगी राजेंद्र पाटनी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे। हम सभी को उम्मीद थी कि वे इस संकट से बाहर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

उन्होंने लिखा, 'भाजपा ने ग्रामीण मुद्दों की जानकारी रखने वाला एक जन प्रतिनिधि खो दिया है। पश्चिम विदर्भ की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कोशिश थी कि सिंचाई की समस्या का समाधान होना चाहिए। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दुखद अवसर पर हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।'

कौन थे राजेंद्र पाटनी? सबसे पहले राजेंद्र पाटनी शिवसेना से चुने गए थे. शिवसेना के टिकट पर चुने गए राजेंद्र पाटनी बाद में 'मोदी लहर' के दौरान बीजेपी में शामिल हो गए और वाशिम जिला अध्यक्ष के रूप में भी काम करते हुए विधायक की भूमिका निभाई। हालांकि, पिछले दो-तीन साल से बीमार रहने के कारण उनके दामाद ज्ञानक पाटनी ने विधानसभा क्षेत्र में उनके काम को संभाला। ज्ञानक पाटनी कई परियोजनाओं के लिए शिलान्यास समारोह आयोजित करने सहित विभिन्न विकासात्मक पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या आगामी चुनाव में बीजेपी के लिए एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरेंगे, इसपर चर्चा छिड़ गई है। क्षेत्र में पाटणी के निधन पर शोक जताया जा रहा है।


Created On :   23 Feb 2024 6:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story